बेगूसराय, पंकज कुमार : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रजौड़ा में ताड़ी पीने के विवाद में एक युवक को पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी। इस बाबत लोगों ने बताया कि सिकंदरपुर रजौड़ा निवासी स्व. रामरस राय का लगभग 40 वर्षीय पुत्र फूचो राय रजौड़ा चैक के पास ताड़ी खाना में ताड़ी पी रहा था तभी बाईक से तीन अन्य नशेड़ी दोस्त वहां पहुंचे और साथ में सभी ने ताड़ी पी। इसी क्रम में दोस्तों की नजर मृतक के पास रखे दो हजार रूपये पर पड़ी जिसके बाद दोस्तों ने मृतक को ताड़ी का पैसा देने को कहा इसी विवाद को लेकर पहले नोंक-झोंक हुई और फिर नषे में धुत साथियों ने लात-घुसे से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के संबंध में ताड़ी खाना चला रही कौशल्या देवी ने बताया कि बाईक से चंदन, डीगो और एक अन्य युवक आया था जिसने फूचो राय के साथ मारपीट किया। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के द्वारा गष्ती जीप पर शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने पर लोगों में नाराजगी पायी जा रही है। लोगों का कहना है कि शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस तक की व्यवस्था नहीं की गयी।
Check Also
Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …