Breaking News

बिहार :: न्याय की मांग को लेकर निकाला रैली !

बिहारशरीफ। राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड, दुर्गादस्ता एवं राष्ट्रीय युवा ब्रिगेड के बैनर जले दहेज प्रताड़ना की शिकार महिलाओं को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग को लेकर पूरे बिहारशरीफ मे रैली निकाली गई। इस दौरान पूरे शहरों की सड़कों पर प्रताड़िता मांगे न्याय, दहेज मुकदमों का स्पीडी ट्रायल कराओ, बंद विवाह बंद करो, जैसे नारों से गुंजता रहा। यह रैली श्रमकल्याण से निकलकर भैंसासुर चौक, कचहरी मोड़ से पूलपर होते हुए नाज सिनेमा हॉल के रास्ते गांधी पार्क पहुंचकर सभा का आयोजन किया। इसके अलावा गांधी प्रतिमा के समक्ष दहेज न लेगे और न देंगे और ससुराल से निष्कासित महिलाओं को बसाने का संकल्प दिलवाया। इस दौरान रैली का नेतृत्व करती हुई ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्षा रूबी कुमारी एवं पार्वती देवी ने संयुक्त रूप से बतायी कि दहेज संबंधित न्यायालय मे लम्बित सभी मुकदमों का स्पीडी ट्रायल कराकर तीन महीने के अन्दर प्रताड़िता को न्याय दिलाने की मांग सरकार से की है। उन्होने कहा कि अगर सरकार व्यवस्था नही करती है तो राष्ट्रीय महिला ब्रिगेड एवं दुर्गादस्ता दहेजलोभी ससुराल वालों के खिलाफ हल्ला बोल अभियान शुरू कर देगी। नालन्दा जिला से आंदोलन का आगाज हो चुका है। दहेज प्रताड़ित सभी महिलाएं को दुर्गादस्ता से जोड़ने का काम पूरे बिहार मे तेजी से चलाया जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए शांति देवी एवं प्रेमशीला देवी ने कहा कि दहेज प्रताड़ित महिलाओं को सरकार तीन महीने के अन्दर न्याय दिलाये अन्यथा पांच लाख मुआवजा दिया जाये। इस दौरान धर्मशीला देवी, चुन्नी देवी, विष्णु देवी, प्रमिला देवी, रूकमिणी देवी, प्यारी देवी, किरण देवी, सुदामा देवी सहित सैंकड़ों महिलाएं शामिल थी।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *