मधुबनी,घोघरडीहा (अकील हुसैन) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेहराड़ी गांव में बुधवार की देर रात संदिग्ध हालत में एक विवाहिता महिला की मौत होने का मामला प्रकाष में आया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मृतका अंजु देवी 23 वर्ष के पिता लखनौर थाना क्षेत्र के दषन आमारूपी गांव निवासी गोपाल चौधरी के आवेदन पर पांच नामजद लोगों पर दहेज उत्पीड़न के बाद हत्या का प्राथमिकी दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि तीन वर्ष पुर्व अंजु देवी की शादी बेहराड़ी गांव निवासी जगन्नाथ कामत के पुत्र शम्भु कामत के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद सास ससुर एवं पति दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। इसी बीच बुधवार की देर रात संदेहास्पद स्थिति में अंजु की मौत हो गई,जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्रामीण चौकीदार के सूचना पर थाना पुलिस बेहराड़ी गांव पहुंचकर घटना की छानबीन में जुटी है।
Check Also
बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ
डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …
Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा
डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …
झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री
डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …