Breaking News

बिहार :: सनातन व हिन्दू धर्म खतरे में है आज : गिरिराज सिंह

देश में बने जनसंख्या नियंत्रण कानून

बीहट (बेगूसराय)/धर्मवीर कुमार -संवाददाता : जनसंख्या नियंत्रण कानून बने देश में। हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सबों का दो बच्चा हो। सबों के लिए कानून बनकर लागू हो। उक्त बातें सर्वमंगला अध्यात्म योग विधापीठ के ज्ञानमंच पर दीप प्रज्जवलित करते हुए भारत सरकार लघु सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने कही। कहा कि सनातनी धर्म की रक्षा के लिए समाज आगे आये। धर्म को बचाने के लिए भगवान नहीं आयेगे। जहां हिन्दूओं की जनसंख्या गिर रही है। वहां हिन्दू का जवान बंद कर दिया जा रहा है। कहा हम धर्म की संस्कृति को नहीं छोड़ सकते हैं। हममें सनातनी खून है। हम कभी कट्टरपंथी नहीं हो सकते। गंगा साक्षात गंगा है। भारत की संस्कृति खतरे में है। कहा प्यार का रस मैया में हैं वो मम्मी में नहीं हो सकता है। मम्मी पापा के द्वारा हमारे संस्कृति व धर्म पर प्रहार हो रहा है। आने वाला समय बड़ा भयावह आ रहा है। हम अपने संस्कृति व संस्कार से विमुख हो रहें हैं। हमारी पहचान गंगा संस्कृति से हैं। अपने बच्चों को संस्कार व संस्कृति दे। साथ ही स्वामी चिदात्मन जी महाराज ने आगत अतिथियों को चादर माला व पाग पहनाकर स्वागत किया। मंच संचालन डा. धनश्याम झा ने किया। इस अवसर पर रविन्द्र ब्रह्माचारी जी, भाजपा नेता सुनील कुमार, सुजीत कुमार सिंह, अखिलेश्वरानंद, बरौनी बीडीओ डा. ओम राजपूत, नीलमणि,राम, लक्ष्मण, संतोषानन्द, शोभा सिंह, सुमन कुमार, प्रभात झा, रामशंकर झा, ऋतुराज, कौशलेन्द्र सिंह, सुरेश झा, राजकुमार झा, नारायणानन्द सहित अन्य मौजूद थे।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *