Breaking News

भारतीय किसान यूनियन द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक सूत्र में बंधे आठ जोड़े

माल,रामकिशोर रावत।

लखनऊ।माल मे भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में वैदिक रीति रिवाज से आठ जोड़ो को जीवन परियन्त के लिए परिणय दाम्पत्य सूत्र से बांधा गया। बारातियों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया व दहेज भी दिया गया।

बुधवार को भारतीय किसान यूनियन लोकतंत्रिक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान द्वारा कस्बा माल स्थित कोठी पर आयोजित किये गये सामूहिक विवाह समारोह में हरदोई, सीतापुर और लखनऊ के आठ जोड़ो को वैदिक रीति रिवाज के अनुसार जीवन परियन्त के लिए परिणय सूत्र से बांधा गया।

जिन्हें यूनियन की ओर से गृहस्थी के उपहार के साथ विवाह सर्टिफिकेट भी दिया गया। कस्बा स्थित अपना बाजार परिसर से बैंड बाजे के साथ एक साथ आठो जोड़ो की बारात राजा देवेंद्र प्रताप सिंह की कोठी पर पहुची जहाँ वर वधू का स्वागत यूनियन के जिला प्रभारी कुँवर दुष्यंत सिंह व जिला उपाध्यक्ष अतुल कुमार ने किया। वैवाहिक समारोह में रावेंद्र सिंह संग कांती,अम्बरीश संग सोना,शैलेन्द्र कुमार संग शालिनी,चंद्रेश संग सुभाषिनी,रानू गिरी संग माधुरी, राहुल संग कांती,जितेंद्र संग सुनीता व सरवन संग पूजा का प्राणिग्राह्न संस्कार सम्पन्न कराया गया। जिन्हें उपहार स्वरूप वेड,आलमारी,बर्तन, कपड़े व बधू को आवश्यक जेवरातो के साथ विवाह सर्टिफिकेट भी दिया गया। और बरातियों को भोजन की इंतजाम भी किया गया था।इस अवसर पर कार्यक्रम के आयोजक राकेश सिंह चौहान ने बताया कि बीते दस वर्षों से संगठन गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले वर और वधू को परिणय सूत्र में पिरोने का काम कर रहा है। कार्यक्रम में आने वाले खर्च को संगठन के पदाधिकारियों द्वारा अपने निजी कोष से वहन किया जाता है। संगठन को सरकार व किसी एनजीओ का कोई सहयोग नही लिया जाता है। संगठन द्वारा अबतक 234 गरीब परिवार की बेटियों विवाह संपन्न कराया जा चुका है। जो भविष्य में निरन्तर चलता रहेगा। इस अवसर पर संगठन के लखीमपुर जिलाध्यक्ष श्यामू शुक्ला,उन्नाव के सोनू दुवे, हरदोई के वीरप्रकाश बीरू सहित हजरो की संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक मौजूद थे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *