Breaking News

तहसील समाधान दिवस मे डीएम व एसएसपी,सीडीओ ने सुनी जनसमस्या

लखनऊ,उमेश सैनी।

मोहनलालगंज।मोहनलालगंज तहसील में मगंलवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने करते हुये शिकायत लेकर आये फरियादियों की शिकायते सुन सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को सभी शिकायतों का एक सप्ताह के अन्दर निस्तारण किये जाने के निर्देश दिये।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 239शिकायते दर्ज हुयी जिसमें से मात्र दो शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया जा सका।सम्पूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी दीपक कुमार,सीडीओ प्रशान्त शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

डीएम कौशल राज शर्मा से म ऊ गाँव के ग्रामीणो ने शिकायत करते हुये बताया मोहनलालगंज- गोसाईगंज मार्ग पर पङने वाली गाटाँ स०-2051की पंचायत भवन के नाम अभिलेखो में दर्ज सुरक्षित जमीन के कुछ भाग पर तहसील प्रशासन व पूर्व ग्राम प्रधान की मोटी रकम देने के साथ साँठ गाँठ कर पंचायत भवन के पीछे स्थित गाँटा स०-2079की जमीन पर प्लाटिगं कर रहे प्रापर्टी डीलर द्वारा खतौनी में पंचायत भवन की सुरक्षित जमीन की खतौनी में रास्ता दर्ज करा लिया।ग्रामीणो ने आदेश की पत्रावली सहित स्थलीय जाँच कर सरकारी जमीन पर रास्ते के दिये गये आदेश को निरस्त करने की माँग की।डीएम ने एसडीएम चन्दन कुमार पटेल को मामले की पत्रावली की जाँचकर मामाल सही पाये जाने पर सुरक्षित जमीन पर रास्ते के किये गये आदेश को निरस्त करने के निर्देश दिये।वही नगराम के समेसी के मेङीलाल ने डीएम से शिकायत करते हुये बताया उनको पट्टे से प्राप्त जमीन पर गाँव के ही दबंग किस्म के अमर सिहं व कल्लू कोरी ने कब्जा कर रखा है उक्त लोगो से अपनी पट्टे की जमीन को मुक्त कराने के लिये दर्जन भर तहसील दिवसो में शिकायत की लेकिन अब तक अवैध कब्जा नही हटाया गया।डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुये तहसीलदार शम्भू शरण को राजस्व व पुलिस की सयुक्त टीम के साथ जाकर शिकायतकर्ता को उसकी पट्टे की जमीन पर कब्जा दिलाये जाने के निर्देश दिये।गोसाईगंज के देईटीकर गाँव की पराना ने सर्प के कटाने से पति की मौत के पन्द्रह माह बीत जाने के बाद भी किसान दुर्घटना बीमा के आवेदन के बाद भी सहायता राशि का लाभ ना मिलने की शिकायत की।डीएम ने एसडीएम को विधवा पराना को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिये।वही मोहनलालगंज कस्बे में उत्पति बन्दरो के आतंक से त्रस्त मोहल्ला सराय,घोसियाना,शिवालावाली गली में रहने वाले दर्जनो कस्बावासियों ने डीएम से लिखित शिकायत कर उत्पाति बन्दरो से निजात दिलाये जाने की माँग की।डीएम ने जिला वन अधिकारी को उत्पाति बन्दरो को पकङने के निर्देश दिये। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक)गुट के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश यादव ने डीएम से शिकायत करते हुये गनेशखेङा पुल से खुजेहटा जाने वाले जर्जर सङक मार्ग का डमरीकरण कराये जाने की माँग की।डीएम नें लोनिवि के एई को जर्जर सङक मार्ग के डमरीकरण के लिये लोकनिर्माण विभाग को प्रस्ताव बना कर भेजे जाने के निर्देश दिये।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *