Breaking News

मछली बाजार :: नए साल से मोबाइल पर एक क्लिक से घर पहुंचेगी जिंदा या तली मछलियां

डेस्क : अगर आप मछली खाने के शौकिन हैं तो जिंदा या तली हुई घर मंगा सकते हैं। नए साल से राजधानी सहित प्रदेश और देश के लोगों को यह सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी।

फिश कॉफेड के निदेशक सह कॉफेड अध्यक्ष ऋषिकेश कश्यप ने बताया कि इसके लिए मछली बाजार एप तैयार किया गया है। ट्रायल के तौर पर मुरादाबाद ओर गुड़गांव में इसे शुरू किया गया है। उपभोक्ता मछली बाजार एप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। एप पर अपने मोबाइल, ईमेल या अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से ऑर्डर कर सकते हैं।

राज्य के उपभोक्ताओं के साथ ही मछली पालकों और मछली विक्रेताओं को एक प्लेटफार्म पर लाया जाएगा। मछली उत्पादन यहां अपनी मछलियों को बेच सकते हैं।इस योजना में कॉफेड का शेयर 34 प्रतिशत होगा, जबकि फिश कॉफेड और जैश ट्रैक 33-33 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। उपभोक्ताओं को उचित कीमत पर मछली उपलब्ध कराया जाएगा। शहरों में रेफ्रीजरेटर वैन में मछली रहेगी। विभिन्न प्वाइंट पर तिपहिया और दोपहिया वाहनों से उपभोक्ताओं के घरों तक मछली पहुंचाया जाएगा।

राज्य सरकार से मांग है कि न्यायालय के फैसले के अनुरूप सभी विभागों के तालाब और जलकर को मत्स्य विभाग को दे दिया जाए, ताकि यहां बंदोबस्त मछुआ समितियों को होगी। इससे राज्य में मछली उत्पादन बढ़ेगा। राज्य के लोगों को ताजी मछलियों की उपलब्धता भी बढ़ेगी।

Check Also

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Instagram पर हुआ प्यार, रात के अंधेरे में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा प्रेमी तो गुस्साए लोगों ने जमकर पीटा

डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर में रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने जाना एक युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *