लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
बीकेटी।डॉयल 100 में तैनात महिला से लूट, बदमाश ने हाथ में दांत से काटा उत्तर प्रदेश पुलिस के आला अधिकारी से लेकर थानेदार तक महिला सशक्तिकरण का थाना स्तर से लेकर स्कूल कॉलेजों में पाठ पढ़ा रहे हैं,
वहीं दूसरी तरफ महिला पुलिसकर्मी तक अपराधियों से सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र का है। यहां डॉयल 100 के मुख्यालय सुबह ड्यूटी पर जा रही एक महिला आरक्षी से बेखौफ बदमाश में थाने के निकट ही सुबह तड़के लूट लिया।
विरोध करने पर महिला सिपाही की बदमाश ने पिटाई कर दी और दांत से हाथ में काटकर फरार हो गया। पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मामले की पड़ताल की इसके बाद पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में रहने वाली वंदना कुमारी पुत्री राजाराम यूपी पुलिस में बतौर महिला आरक्षी हैं। वह यूपी 100 यूपी के शहीद पथ स्थित कार्यालय में तैनात हैं। रोज की तरह वंदना ड्यूटी के लिए अपने ऑफिस जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 5:00 बजे वह गांव के बाहर ही पहुंची थी कि राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर-लखनऊ मार्ग से 50 मीटर अंदर टिकारी गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक अज्ञात बदमाश ने वंदना का मोबाइल और पर्स छीन लिया।
पीड़िता ने उसे पकड़ लिए तो बदमाश ने खुद छुड़ाने के लिए उसके वायें हाथ में दांत से काट कर घायल कर दिया। बदमाश मोबाईल और पर्स में रखे करीब एक हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। भुक्तभोगी महिला आरक्षी ने ने बीकेटी थाने में तहरीर दी,
इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना से पीड़िता काफी दहशत में है। महिला सशक्तिकरण की सुरक्षा को लेकर हर साल शोर गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। इसको लेकर थानों तैनात महिला पुलिसकर्मियों को कागजात का सही रख-रखाव व पीडि़त महिलाओं तथा लड़कियों की फरियाद सुनने पर उन्हें पुलिस के आलाधिकारी पिछले दो-तीन दिनों से स मानित करने में जुटे हैं,
लेकिन महिला दिवस से कुछ दिन पीछे मूड़कर नजर डालने पर राजधानी लखनऊ में बहू-बेटियों की सुरक्षा की जो तस्वीरें उभर कर सामने आईं तो वह बेहद खौफनाक है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !