अंधराठाढ़ी/मधुबनी (रमेश कर्ण) :-
प्रखंड में प्राथमिक और मध्यविद्यालयो में शिक्षा और मध्याहन भोजन की व्यवस्था पटरी से उतरा हुआ दिखता है। शुक्रवार को पत्रकारों ने टीम बनाकर विभिन्न विद्यालयों का दौड़ा किया। मध्यविद्यालय बरसाम , गंधराइन ,हररी और प्राथमिक विद्यालय हररी ,प्राथमिक विद्यालय हररी संस्कृत 2 बजे दिन के बाद एक भी बच्चे नही मिले।जवकि मध्यविद्यालय मधुबनटोल , प्राथमिक विद्यालय धत्ताटोल , भवाम एवं नबनगर में वर्ग संचालित हो रहा था।

मालूम हो कि प्राथमिक विद्यालय ठाढ़ी विष्णुपुरा ,हररी ,नबनगर चौपाल टोल, नवनगर ब्रह्मस्थान एवं हररी संस्कृत विद्यालयों में एमडीए बंद मिला।प्राथमिक विद्यालय विष्णुपुरा में 136 नामांकित बच्चो में मात्र 35 बच्चो तीन शिक्षक उपस्थित मिले। मध्यविद्यालय रुद्रपुर में कुल 569 नामांकित बच्चो में मात्र 40 छात्र छात्राए उपस्थित मिले।यहां 19 जनबरी से हीं एमडीएम संचालित करना था जो 2 फरवरी से एमडीएम चालू कराया गया। ग्रामीण तेतर चौपाल ,सोनू पासवान एवं छात्रों के मुताविक प्रथमिक विद्यालय चौपाल टोल नवनगर में दिसम्बर के बाद से ही एमडीएम बंद है। यहाँ प्रधानाध्यापक मो समीम अख्तर समेत दो शिक्षक अनुपस्थित मिले। प्राथमिक विद्यालय नवनगर पूरव में चावल के अभाव में एमडीएम बंद मिला। प्रभारी प्रधान शिक्षक मो शहनवाज अख्तर के मुताविक देव स्थान में रहने के कारण यहां अंडा के बदले फल दिया जाता है। आवंटन के अभाव में यह भी बंद है। मध्यविद्यालय रहीटोल में तीन शिक्षक शिक्षिका औऱ मात्र 40 छात्र छात्राए ही मौजूद मिले। मध्यविद्यालय हररी में कार्यरत 9 शिक्षको में दो शिक्षिका उपस्थित मिली। शिक्षिका मधुलिका कुमारी के मुताविक शिक्षक और छात्रों की कम उपस्थिति के कारण एमडीएम के वाद छुट्टी दे दी गयी थी । 225 नामांकित बच्चो में मात्र 42 छात्र छात्राए पहुची थी। यहां आवंटन के अभाव में अंडा योजना बंद मिला। प्राथमिक विद्यालय हररी संस्कृत में खाता संचालन के कारण विगत सितम्बर 17 से ही एमडीएम बंद है। यहां नतो कोई छात्र मिले और न प्रधान शिक्षक। मध्यविद्यालय मधुबन में मात्र अंडा और फल एमडीएम में वितरण करते मिला। शेष सभी जगह अंडा बंद पाया गया।

कहते है प्रखंड प्रमुख शिवेश्वर यादव ने बताया कि एमडीएम प्रभारी के लगातार अनुपस्थित रहने के कारण यहां एमडीएम प्रभावित है।यहां प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के पद रिक्त है। राजनगर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अतिरिक्त प्रभार में है। इससंबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना ने पूछने पर बताया कि इसकी जांच करायी जायेगी। गलत करने बाले शिक्षको के खिलाफ समुचित कार्रवाई होगी।
1मध्य विद्यालय रही टोल में कना खाते बच्चे।
2 मध्यविद्यालय गंधराइन में 2 वजे में ही बिरान प्रे विद्यालय।
3 ढाई बजे दिन में बिरान मध्य वि बरसाम
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !