Breaking News

विवादित पोस्ट पर घिरे बरेली डीएम,सीएम योगी ने किया लखनऊ में तलब

सीएम की नाराजगी के बाद गृह विभाग ने डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह पर जांच के आदेश दिए हैं।

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

फेसबुक पोस्ट को लेकर विवादों में घिरे बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह के मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में तलब किया है।जहां सीएम योगी के सामने कासंगज के मामले में पोस्ट की गई विवादित पोस्ट पर सफाई देंगे।सीएम की नाराजगी के बाद गृह विभाग ने डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह पर जांच के आदेश दिए हैं।वहीं मामला तूल पकड़ने के बाद डीएम बरेली ने फेसबुक पर अपनी सफाई पेश कर चुके है।साथ ही उन्होंने अपनी पूर्व की पोस्ट से किसी के आहत होने पर माफी मांगी है।लेकिन मामला सीएम तक पहुंचे के कारण अब उनकों अपनी सफाई योगी के सामने देनी होगी।सूत्रों की मानें तो सरकार उनपर कड़ी कार्रवाई भी कर सकती हैं।

मामला सामने आने के बाद बरेली डीएम ने सफाई देते हुए लिखा है कि उनकी पोस्ट बरेली में कांवर यात्र के दौरान आई कानून व्यवस्था की समस्या को लेकर थी।उन्हें उम्मीद थी कि इस पर स्वस्थ चर्चा होगी लेकिन ये दुर्भाग्य है कि इसे अलग ही मोड़ दे दिया गया।उन्होंने कहा कि हम चर्चा इसलिए करते हैं ताकि हम बेहतर हो सकें।ऐसा लगता है कि इससे बहुत से लोगों को आपत्ति भी है और तकलीफ भी उन्होंने कहा कि हमारी मंशा कोई कष्ट देने की नही थी।बता दें कि कासगंज साम्प्रदायिक हिंसा को लेकर बरेली के डीएम राघवेंद्र विक्रम सिंह की फेसबुक पोस्ट के बाद नया विवाद खड़ा हो गया।राघवेंद्र विक्रम सिंह ने फेसबुक पर तिरंगा यात्रा को लेकर विवादित पोस्ट लिखी।

डीएम ने लिखा है,“अजब रिवाज बन गया है।मुस्लिम मौहल्लों में ज़बरदस्ती जलूस ले जाओ और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाओ।क्यों भाई वे पकिस्तानी हैं क्या?यही यहां बरेली में खैलम में हुआ था।फिर पथराव हुआ,मुकदमे लिखे गए …”

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *