Breaking News

हैण्ड सैँनेटाइजर का उत्पादन करने को आबकारी विभाग ने किये विशेष प्रबंध

राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो। कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए हैंड सेनेटाइजर की बढ़ती मांग को देखते हुए प्रदेश के आबकारी विभाग ने इसके उत्पादन के लिए लाइसेंस जारी करने के विशेष प्रबंध किए हैं। प्रमुख सचिव आबकारी संजय आर.भूसरेड्डी ने यह जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि अगर किसी औद्योगिक इकाई को हैंड सेनेटाइजर बनाने के लिए अल्कोहल की जरूरत हो

और वह हैंड सेनेटाइजर बनाने के लिए ड्रग लाइसेंस चाहता है तो उसे लाइसेंस जारी करने के लिए आबकारी आयुक्त मुख्यालय प्रयागराज में प्राविधिक अधिकारी सभाजीत वर्मा से संपर्क करना होगा।उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी आबकारी उप आयुक्तों को भी हैंड सेनेटाइजेशन बनाने के लिए आवेदन प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।

प्रमुख सचिव आबकारी के अनुसार वर्तमान में कोरोना वायरस के कारण हैंड सेनेटाइजर की अधिक मांग होने से बाजार में आईपीए की कमी होने के कारण कुछ इकाइयां इथाइल अल्कोहल से हैंड सेनेटाइजर बनाने के लिए अल्कोहल की मांग कर रही हैं।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …