Breaking News

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भजन सम्राट अनूप जलोटा को किया सम्मानित

राजनाथ सिंह ने इस मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी सिंह से कहा कि वह भी संस्कृत में छुपे ज्ञान-विज्ञान को लेकर रिसर्च कराएं।

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

लखनऊ।जयनारायण पीजी कॉलेज (केकेसी) के शताब्दी वर्ष समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक शामिल हुए।इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कॉलेज के पूर्व छात्रों को सम्मानित भी किया, जिनमें भजन गायक अनूप जलोटा भी शामिल रहे।अनूप जलोटा ने इस मौके पर भजन की प्रस्तुतियां भी दीं।समारोह में राजनाथ सिंह ने कॉलेज से निकलने वाले 6 जर्नल्स के अंक का विमोचन किया।उन्होंने छात्रों से कहा कि आज विश्व में भारत के प्रति लोगों की सोच बदल रही है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत की इकोनॉमी विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती इकोनॉमी है।उन्होंने कहा कि आज विश्व में जिस ज्ञान-विज्ञान की बात होती है वह भारत के ऋषि मुनियों ने जो हजारों साल पहले ही दे दिया था।उन्होंने बताया कि डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में संस्कृत के उन श्लोकों को जगह-जगह लगाया जा रहा है,जिनमें विज्ञान और गणित छुपी है।

राजनाथ सिंह ने इस मौके पर लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो एसपी सिंह से कहा कि वह भी संस्कृत में छुपे ज्ञान-विज्ञान को लेकर रिसर्च कराएं।उन्होंने इसके लिए एक रिसर्च टीम बनाने का सुझाव दिया।बता दें गृह मंत्री राजनाथ सिंह तीन दिन के लखनऊ दौरे पर हैं।इस दौरान बुधवार को उन्होंने यूपी इन्वेस्टर्स समिट में शिरकत की थी।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *