जयनगर/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
जयनगर अनुमंडल मुख्यालय के लोगो को नन बैकिंग के द्वारा चुना लगाकर चम्पत होने पर प्रशासन के द्वारा अब तक कोई कार्रवाई नही करने के विरोध में सोमवार को आम आदमी पार्टी जयनगर प्रखंड ईकाइ के द्वारा अपनी पॉच सूत्री मांगो को लेकर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार चौधरी व अमीत कुमार महतो के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि नन बैकिंग संस्थाओ ने लोगो का धन जमाकर जयनगर से चम्पत हो गए। वक्ताओ ने कहा कि जयनगर में पूर्व में चल रहे नन बैंकिग कम्पनी वर्द्धमान सनमार्ग, जाग्रतो भारत ज्योति शाखा, आयडोल इण्डिया, समृद्ध जीवन, डॉलफीन, इण्डस वियर, ग्रीन टच, जीवन ज्योति रोज वैली, संकल्प गुलशन प्रा लि एवं ऐलोरा इन्टरनेशनल जैसी कई नन बैकिंग कम्पनी जयनगर में अपनी शाखा खोलकर यहॉ के भोलेभाले जनता से पैसा वसूल कर फरार होने में सफल रहा। इस मामले में स्थानीय स्तर पर मामला दर्ज कराया गया। उसके बाद अब तक प्रशासन के द्वारा कोई कारवाई नही की गई। वहीं वक्ताओ ने कहा कि हमारी पॉच मांगो में जयनगर थाना कांड संख्या 87/16 को गंभीरता से लेने, सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्था सेबी आरओसी आरबीआई इत्यादि के गलतियो की सजा आम जनता भुगत रही है जिस पर अंकुश लगाने, भारत सरकार का दायित्व है कि जमा धन को वापस कराये, सहाकारिता माईक्रो फाईनाईन्स के नाम पर नन बैकिंग फाईनाईनशियल कम्पनी का पंजीयन अविलम्ब रद्दद करने समेत अन्य मांगो का मांग पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को सौपा। धरना को जिलाध्यक्ष विरेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभयान्नद झा, प्रमीला देवी, संतोष सिंह, विभा देवी,जयप्रकाश पाल, पूनम देवी, श्याम कुमार साह, मनोज साह, सुभाष चौधरी,सरोज कुमार गुप्ता, कपील पासवान, लक्ष्मी साह, मो गुलजार समेत अन्य लोगो ने संबाधित किया।
Check Also
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !