लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
राहगीरों को पता पूछने के बहाने से रोक कर लूट करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को जानकीपुरम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मोबाइल व दो बाइक बरामद हुई हैं।
एएसपी ट्रांस गोमती हरेन्द्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात तिवारीपुर से चार लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान गुडम्बा निवासी अली असगर, सीतापुर निवासी सन्दीप कुमार, बाराबंकी निवासी महेन्द्र यादव व हरीप्रसाद के रूप में हुई। एएसपी ने बताया कि 8 फरवरी की रात बदमाशों ने चार घंटे के अन्दर ही चार लोगों से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इंस्पेक्टर पीके झा के मुताबिक पूछताछ में अली असगर ने बताया कि वह लोग राहगीरों को रास्ता पूछने के बहाने से रोक कर लूट की वारदात करते थे। जानकीपुरम के आलावा मड़ियांव में भी लूट की घटना करने की बात अली असगर ने कबूल की है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !