Breaking News

परेशानी :: मच्छरों की भरमार, लोगों का जीना मुहाल

दरभंगा : मौसम का मिजाज बदलते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गांव हो या कस्बा हर जगह मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया है। सुबह हो या शाम चैत्र मास में मच्छरों ने इस दर अपनी आमद दर्ज कराई है कि लोगों को चैन नहीं मिल रहा है। सारे जतन इनके डंक के आगे फेल हैं। इधर नगर निगम द्वारा फागिंग मशीन भी नहीं चलाई गई, जिसके चलते और मच्छरों का खासा प्रकोप है।

हालत यह है कि शाम होते ही पूरा शहर मच्छरों की चपेट में आ जाता है। मच्छर भी ऐसे जिन्हें देख कर आश्चर्य होता है। लोगों का कहना है इतने बड़े और हठी मच्छर उन्होंने पहले कभी नहीं देखे। अगरबत्ती जला कर रखो चाहे बिजली की मशीन चला दो मच्छर पीछा छोड़ने को तैयार नहीं होते। दिन भर थक हार कर घर लौटने के बाद दो घड़ी का चैन भी नसीब नहीं होता। ऐसे में जहां जाइए, वहां मच्छरों की भनभनाहट से आपको रूबरू होने पड़ेगा। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर अपेक्षित करते हुए मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराने की गुहार लगाई है।

बता दें कि मच्छरों के इस आतंक से मच्छरदानी की बिक्री खूब बढी है। निर्माताओं ने भी लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तरह तरह की मच्छरदानियां ईजाद की हैं। सौ रुपए से लेकर एक हजार रुपए की रेंज में उपलब्ध हैं और ग्राहक भी खूब मिल रहे हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *