Breaking News

बिहार :: षडदर्शन टीकाकार पंडित वाचस्पति मिश्र स्मृति पर्व समारोह शुरू!

मधुबनी/आंधराठाढ़ी-रमेश कर्ण 

फोटो परिचय -वाचस्पति मिश्र स्मृति पर्व समारोह का उद्घाटन करते पूर्व कुलपति डॉ देवनारायण झा ,पद्मश्री उषा किरण खान ,जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक,एवं संस्था के अध्यक्ष रत्नेश्वर झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करते हुए।
आंधराठाढ़ी।

षडदर्शन टीकाकार पंडित वाचस्पति स्मृति पर्व समारोह शुक्रवार को शुरू हो गया । दो दिवसीय समारोह ठाढ़ी गाँव स्थित भामती वाचस्पति उद्यान में रखा गया है।पंडित वाचस्पति मिश्र के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।समारोह के उद्घाटन पूर्व कुलपति डॉ देवनारायण झा ,डॉ उषा किरन खान ,जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक,एवं संस्था के अध्यक्ष रत्नेश्वर झा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया ।

डेजी ठाकुर ने भगवती वंदना की। रत्नेश्वर झा ने स्वागत भाषण दिया। सुजीत कुमार ने स्वागत गीत का गायन किया। पं0 सुरेश मिश्र, काशी नाथ झा, सतीश चंद्र झा, आदि ने क्रमश: पदमश्री डॉ0 उषा किरण खान, डॉ0 देवनारायण झा, डीएम शीर्षत अशोक कपिल आदि को पाग दोपट्टा देकर सम्मानित किया।

स्मृति समाहरोह के अध्यक्ष रत्नेश्वर झा ने समारोह की विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि वेदान्त सर्किट वाचस्पति मिश्र डीह के उदघाटन और वैदिक विश्व विदयालय की स्थापना और वाचस्पति संग्रहालय के उन्नयन की आवश्यकता बतायी। इसके लिए जिला प्रशासन, पुरातत्व विदो विद्धानों और समाज के स्टेट होल्डरों से इसके लिए स्मृति समारोह समिति को अपने अपने स्तर से सहयोग करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा की मिथिला राज्य विशाल राज्य है यहाँ मौजूद पुरातत्व काफी महत्वपूर्ण धरोहर है ।उन्होंने कहा कि पंडित वाचस्पति मिश्र दर्शन के क्षेत्र में ब्रह्मतत्व समीक्षा भामती टीका लिख कर संसार के दार्शनिको को महान ग्रन्थ प्रदान किया ।भामती टीका दर्शन के शोधार्थी को सरल कर दिया ।उन्होंने ठाढ़ी गाँव को विद्वानों की धरा बताया ।

उन्होंने कहा कि यहाँ की मिटटी भी महत्वपूर्ण है । जिलाधिकारी ने मिथिला के महान विद्वान विद्यापति वाचस्पति कविश्वर चंदा झा मंडान मिश्र आयाची और अनेक विद्वानों के वारे में चर्चा की ।

डीएम ने कहा उनके सुकृर्त्यो और विचारों के अनुरक्षण के साथ साथ उनका अनुसरण भी जरुरी है। तभी हम अपनी संस्कृति को बचा सकते है। डीएम ने इस वावत किये जा रहे कार्यो का विवरण देते हुए बताया कि वाचस्पति मिश्र स्मृति समारोह को राजकीय दर्जा दिलाने ग्राम कला महोत्सव, आयोजन, वेदान्त सर्किट आदि वावत उनका काम शुरू है। विचारों के अनुरक्षण और अनुसरण की सभी विधाओ को मजबूत करने की उनकी प्रयास है।

पदमश्री डॉ0 उषा किरण खां ने कहा कि नारी विमर्श का युग है। पं0 वाचस्पति मिश्र ने नौंवी शताव्दी में ही अपना परिचय भामति पति वाचस्पति मिश्र लिख स्त्री विमर्श को आगे बढ़ाया था।

पूर्व कुलपति डॉ देवनारायण झा ने पंडित वाचस्पति मिश्र लिखित ब्रह्म तत्व समीक्षा भामती टीका अंक ज्योतिष आदि क्षेत्रो में कृत रचनाओं की बिस्तृत जानकारी दी।

उदघाटन समारोह में एसडीओ विमल कुमार मंडल वीडियो आलोक कुमार शर्मा सीओ विष्णुदेव सिंह के अलावे प्रो0 गीता नाथ झा, प्रो0 एलएन कर्ण, डॉ0 रंग नाथ चौधरी, पं0 महेश झा, तुला कान्त दास, योगेन्द्र दास, प्रदीप दत्त, प्रमुख शुभेश्वर यादव, डॉ0 रेखानन्द, रीना सुल्तान, जयकांत दास, प्रो0 विनोद झा, डॉ0 रामजी ठाकुर, क्षमाधर झा, ई0 मिथिलेश झा, प्रो0 रतीश झा, किशोर झा, पंसस विक्रम मंडल, राजनारायण उर्फ छोटू राय, आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दर्शन और साहित्य पर परिचर्चा के बाद तीसरे सत्र में मिथिला के आर्थिक विकास पर परिचर्चा के वाद रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तावित है ।उसी तरह दुसरे दिन भी चार सत्रो में कार्यक्रम प्रस्तावित है ।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *