Breaking News

बिहार :: दरभंगा बस स्टैंड में गोलीबारी, वर्चस्व की लड़ाई में दो की मौत, एक की हालत गंभीर

 दरभंगा : बिहार के दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड पर मंगलवार की दोपहर बाद गोलियों की तड़तड़ाहट से यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। दो गुटों के बीच हुई गोलीबारी में दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे का गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में इलाज चल रहा है।
एसएसपी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर बर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है। मामले की जांच के लिए विशेष पुलिस टीम गठित की गई है। इसमें कुख्यात लाल बिहारी यादव का नाम सामने आया है। मृत्यु पूर्व बयान में राजू यादव ने पुलिस को बताया कि उसे लाल बिहारी यादव ने गोली मारी है। मिथिलेश यादव उर्फ बाबा और सर्वेश पासवान राजू व शोयब को घर से बुलाकर लाल बिहारी के बस स्टैंड स्थित होटल पर ले गए थे।
राजु यादव के पिता रामाशीष यादव सिंहवाड़ा थाना में आरक्षी है। मरने वालों में संजय यादव निवासी बगडीहा केवटी, राजू यादव छिपकलियां बहादुर पुर के निवासी हैं। जबकि गंभीर रूप से जख्मी मो. शोयब का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है। शोयब रतनपुर बहादुर पुर का निवारण है। 
मब्बी ओपी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि अपराधियों के बीच पहले कहासुनी और हाथापाई हुई। फिर लाठी डंडे से मारपीट के बाद फिल्मी स्टाइल में  फायरिंग शुरू हो गई। यात्रियों के अनुसार दर्जनों राउंड गोलियां चलीं। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। राजू यादव और मो. शोयब को पुलिस ने डीएमसीएच पहुंचाया।
स्थानीय लोग संजय यादव को लेकर पारस अस्पताल पहुंचे। संजय और राजू को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शोयब की स्थिति गंभीर है। एसएसपी ने पारस अस्पताल और डीएमसीएच पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

 

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *