जयनगर/मधुबनी/ आकिल हुसैन- संवाददाता।
जयनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के कमलावाड़ी गांव से भारी मात्रा में नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
थाना अध्यक्ष उमाशंकर राय ने बताया कि थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जयनगर थाना क्षेत्र के कमलावाड़ी पूर्वी में आलोक सिंह के जमीन पर बागीचे में पुआल में ढका हुआ शराब को जब्त कर वहाँ से एक व्यक्ति के साथ तीन मोटरसाइकिल को बरामद किया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के पङवा गांव निवासी भोरी कामत पिता जोकीं कामत को गिरफ्तार किया गया। जबकि 960 बोतल नेपाल निर्मित शराब बरामद किया गया।
वहीं उक्त स्थान पर मौजूद तीन मोटरसाइकिल डिसकाॅभर बीआर 32 सी . 5384ए बीआर 32 जे.2442 एवं यामहा का जेएच 05 डी . 0619 को भी जब्त किया गया।
थाना अध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्करी को रोकने के लिए जयनगर थाना पुलिस सजग है। लगातार पुलिस के द्वारा सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !