राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
लखनऊ।युवती ने बताया कि वह ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज की निवासी है और एमए की छात्रा है।उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया।जब परिजनों को पता चला तो युवती को घर से बाहर निकलने पर ही रोक लगा दी गई।
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवती ने सरेआम तमंचा लहराना शुरू कर दिया।यही नहीं उसने बालागंज चौराहे पर कई लोगों पर तमंचा भी ताना।मौके पर पहुंची पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो असली कहानी सामने आई। पता चला कि प्रेमी से मिलने से रोकने और पढ़ाई छुड़वाने के विरोध में युवती तमंचा लेकर निकल पड़ी थी।वह घर से दूर जाना चाहती थी, इसलिए उसने जेल जाने की सोची।
युवती ने बताया कि वह ठाकुरगंज के न्यू हैदरगंज की निवासी है और एमए की छात्रा है। पढ़ाई के दौरान ही उसका एक युवक से प्रेम संबंध हो गया।उसे लगा कि वह अपने घरवालों को मना लेगी लेकिन जब परिजनों को पता चला तो युवती को घर से बाहर निकलने पर ही रोक लगा दी गई।यही नहीं रक्षाबंधन पर जब उसने भाई से इस बात का जिक्र किया तो वह भी विरोध में खड़ा हो गया।
इसके बाद वह गुस्से में घर से निकल आई और असलहा लेकर बालागंज चौराहे पर पहुंच गई।इस दौरान उसने एक महिला को धमकाना शुरू कर दिया।दरअसल वह चाहती थी कि उसे जेल भेज दिया जाए।मामले में चौकी प्रभारी के अनुसार असलहे के बारे में उसने बताया ये उसे अपने दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज की झाड़ियों में कुछ साल पहले मिला था।तभी से वह इसे रखे हुई थी। पुलिस के अनुसार युवती डिप्रेशन की शिकार है।उससे तमंचा जब्त कर लिया गया है और निजी मुचलके पर पिता के सुपुर्द कर दिया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !