बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
चिकित्सक के मनमाने ढंग से ओपीडी संचालित किए जाने के कारण मरीज परेश ान हो रहे है। प्रखंड के शि वनगर स्थिति गयादत्त भुवनेष्वरी अतरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में सोमवार को मरीज घंटो तक चिकित्सक का इंतजार करते रहे। परंतु साढ़े ग्यारह बजे के तक चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। जिसके कारण कुछ मरीज खासे दर्द से परेश ान होते दिखे। सुन्हौली के गर्भवती अंगूरी खातुन पेट दर्द से काफी देर तक तड़पती हुई चिकित्सक का इंतजार करते रही। परंतु चिकित्सक नहीं पहुंचे थे। उधर, क्षेत्र की कुछ महिलाएं चिकित्सक के अनुपस्थिति में केन्द्र पर प्रतिनियुक्त एएनएम आशा कुमारी ने दवा ले रही थी। वहीं रात्रि-प्रहरी भी चिकित्सक का इंतजार करते रहे। उधर सूत्रों की माने तो चिकित्सक सरकारी अस्पताल में ड्यूटि के आड़ में नर्सिंग होम में समय देते है। जिसके कारण सुदूर ग्रामीण इलाकों में प्रतिनियुक्त अधिकांश चिकित्सक समय पर नहीं आते है। ऐसी स्थिति में सरकारी स्वास्थ्य सुविधा से मरीज वंचित हो रहे है। उधर ग्रामीणों ने बताया कि शि वनगर में अधिकांश चिकित्सक समय पर नहीं आते है। जबकि दवा व अन्य सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। इस संबंध में प्रतिनियुक्त चिकित्सक मो. अली ने बताया कि पुपरी में सड़क जाम की स्थिति के कारण देरी हुई है।
Check Also
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !