लखनऊ ( राज प्रताप सिंह ) : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है चुनाव खत्म होते ही यूपी अराजकता की भेंट चढ़ गया है। यह शर्मनाक है कि बजाय मृतकों के प्रति संवेदना के भाजपा को इसमें भी राजनीति दिखने लगी है। भाजपा सरकार को मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपए की मदद देनी चाहिए। चुनाव नतीजे आने के बाद अब तक चुप रहे अखिलेश यादव ने मंगलवार को भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। जहरीली शराब के मामले पर पद उन्होंने कहा कि आबकारी और पुलिस विभाग की नाक के नीचे मौत का व्यापार चलता रहा। भाजपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में नकली शराब से ही सैकड़ों मौते होना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। उत्तर प्रदेश में सुशासन का ढोंग करने वालों का सच सामने आता जा रहा है। कानूनव्यवस्था के हालात बद से बदतर हैं।

मुख्यमंत्री के दावे के विपरीत न तो अपराधी प्रदेश छोड़कर बाहर जा रहे हैं और नहीं वे जेल में कड़ी निगरानी में रह रहे हैं। जेल में भी माफियाओं के दरबार लग रहे हैं। जेलों के अन्दर बंदियों की हत्या, उनपर हमले तथा माफिया किस्म के अपराधियों द्वारा वहां से भी वसूली और हत्या की वारदातों का संचालन होने के समाचार हैं। प्रदेश में कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब हत्या, लूट, अपहरण और दुष्कर्म किए जाने की घटनाएं न घटती हों। ऐसा लगता है प्रदेश में कानून का राज समाप्त है। मुख्यमंत्री के बड़बोलेपन से अपराधियों में कतई खौफ नहीं है।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
बल्कि सही स्थिति तो यह है कि पुलिस को ही अपराधियों का ज्यादा खौफ रहता है। कई जगहों पर दबंगों अपराधियों ने पुलिस पर ही हमला कर दिया। पुलिस ने एनकाउण्टरों के नाम पर जो फर्जी कार्रवाइयां की उनकी कलई जांच पड़ताल में खुल गई। अखिलेश ने गिनाई यह वारदातें सपा अध्यक्ष ने कहा कि कल ही ग्रेटर नोएडा में एनटीपीसी-दादरी रोड पर समाजवादी पार्टी के सांसद सुरेन्द्र नागर की कम्पनी के 65 लाख रूपए लूट लिए गए। नजीवाबाद में बसपा नेता एहसान अहमद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। बुलंदशहर में 5 लाख की फिरौती के लिए तीन मासूम बच्चों की हत्या कर दी गई। राजधानी लखनऊ में ही सर्राफा व्यापारियों से लूट और उनकी हत्या की कई घटनाओं का खुलासा भी नहीं हो सका। दुष्कर्म की घटनाएं भी थमने का नाम नहीं ले रही
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !