एसडीपीओ ने पुलिस बल के साथ नाहस गांव का लिया जायजा
बिस्फी/मधुबनी(आकिल हुसैन) संवाददाता।
बिस्फी थाना के पतौना ओपी क्षेत्र के नाहस रूपौली दक्षिणी पंचायत के नाहस पुर्वी टोल स्थित एक तालाव से तैरते हुए षव बुधवार कि सुबह बरामद किया गया। षव की पहचान नाहस गॉव के दिनेष सहनी 24 साल के रूप में किया गया है। लोगों ने बुधवार की सुवह तालाव में तैरते देखा एवं ग्रामीणों ने तत्काल एसडीपीओ पुष्कर कुमार को सुचना दी। सुचना मिलते ही एसडीपीओ दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुचकर तालाव से जाल के द्वारा शव को बाहर निकलवाया। षव को देखकर एसडीपीओ ने बताया कि दो से तीन दिन पहले का मरा हुआ प्रतित होता है। उसे तत्काल पोर्स्माटम के लिए सदर मधुबनी भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार मृतक के पत्नी प्रिति देवी ने पतौना थाना में एक आवेदन देकर अपने पति दिनेष सहनी का अपहरण कर हत्या कर देने की षंका को देखते हुए केस दर्ज करवाया था। परिजनों ने बताया कि केस दर्ज करवाने के दो दिन पहले मृतक षौचालय के लिए घर से बाहर जंगल के तरफ गया था। लेकिन वह घर वापस नही आ सका। खोजने पर एक गाछी से षौचालय करने वाला लोटा मिला,परंतु दिनेष का कोई पता नही चला। मृतक की पत्नी प्रिति देवी ने बताया कि गॉव के ही एक दबंग के साथ पॉच सौ रूपये कि लेन देने को लेकर विवाद हुआ था। उसने अपहरण कर हत्या कर देने का धमकी दिया था। इस के बाद केस दर्ज किया गया है। मृतक दो भाई में बड़ा था। उसकी षादी पिछले साल दरभंगा में हइ थी। उनकी पत्नी के पेट में चार माह का बच्चा भी पल रहा है। उनके छोटे भाई ने जब बुधवार को यह घटना सुनी को उसकी हालत खराब हो गई। एसडीपीओ ने मानवता दिखाते हुए अपने जेब से गाड़ी भारा देकर अस्पताल भेजवाया। लोगों का कहना था कि केस दर्ज के बाद पुलिस प्रषासन सक्रिय होता तो यह घटना नही होती। ग्रामीण पुलिस प्रषासन के विरूद्व काफी नाराजगी प्रकट कर रहा थे। नाहस गांव में एसडीपीओ पुष्कर कुमार,पुलिस इस्पेक्टर प्रवीण कुमार मिश्र,थाना अध्यक्ष हनुमान चौधरी,प्रमुख षीला देवी,बीडीओ मनोज कुमार पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
क्या कहते हैं एसडीपीओ
एसडीपीओ ने पुष्कर कुमार ने बताया आरोपी को पकड़ने के लिए जगह-जगह छापेमारी किया जा रही है। वहीं उन्होने बताया कि मृतक के परिवार को सरकारी हर योजनाओं के तहत मदद दिलायी जाए।