
लखनऊ ब्यूरो।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अफसरों को सबेरे नौ बजे तक हर हाल में कार्यालय में पहुंचने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी अफसर तत्काल प्रभाव से इसका पालन करें। ऐसा नहीं होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रावाई की जाएगी। उनका वेतन भी काटा जा सकता है। मुख्यमंत्री के इन निर्देशों की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकृत टि्वटर एकाउंट पर ट्वीट करके दी गई है।
लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री काफी सख्त तेवर दिखा रहे हैं। वे दागी अधिकारियों और कर्मचारियों की छटंनी के लिए पहले ही निर्देश दे चुके हैं। हाल ही में उन्होंने दागी पुलिस कर्मियों के प्रति भी कड़ाई दिखाई है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दागी पुलिस कर्मियों को जबरिया सेवा से रिटायर किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री के सख्त तेवर देखकर पुलिस महकमे के साथ ही शासन के कामकाज के मुख्यालय सचिवालय में भी दागी चिन्हित कर लिए गए हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
- जेन ज़ी (Gen Z) से शिकायत नहीं, सवाल उनके संस्कार और ज़िम्मेदारी से है…
- दरभंगा में NOVA HOSPITAL का भव्य शुभारंभ, किडनी व यूरोलॉजी मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा
- विजन सिविल सर्विस सेंटर में BPSC, दरोगा, शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर की नई बैच व टेस्ट सीरीज
- ट्री मैन सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र और डॉ. प्रदीप वर्मा को मिला ‘पर्यावरण प्रहरी वृक्ष मित्र सम्मान’, बरगद बचाओ महाअभियान ने पकड़ी रफ्तार
- फेविकोल की आड़ में कंटेनर से 1309.32 लीटर विदेशी शराब बरामद, मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई
यूपी के सीएम योगी ने निर्माधीन होटल का निरीक्षण किया
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरिद्वार प्रवास के दौरान अलकनंदा घाट किनारे उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा निर्माणाधीन पर्यटक आवास गृह भागीरथी का निरीक्षण किया। उन्होंने डिजायन को लेकर अधिकारियों से जानकारी हासिल की। इससे पहले योगी ने गंगा का आचमन लेकर हाथ जोड़े।
योगी आदित्यनाथ दोपहर बाद भल्ला कालेज मैदान में हेलीकाप्टर से उतरे। यहां से कार द्वारा सीधा उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के अलकन्दा होटल पहुंचे। यहां पहले से ही उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे हुए थे। 29 मई 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद सिंह रावत की मौजूदगी में अलकनंदा होटल के समीप अलकनंदा घाट किनारे 41 करोड़ की लागत से बनने वाले 100 कमरों के पर्यटक आवास गृह भागीरथी की आधारशिला रखी थी। भागीरथी पर्यटक आवास गृह निर्माण के बाद अलकनन्दा होटल उत्तराखंड सरकार को हस्तातंरित कर दिया जाएगा।
दोनों आवास गृहों की पार्किंग संयुक्त रखी गई है
बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अधिकारियों ने प्रस्तावित होटल का डिजाइन दिखाया। इस दौरान योगी ने निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करने की व्यवस्था के बारे में भी पूछा। साथ ही निर्माण कार्य अक्तूबर 2020 तक पूरा करने के निर्देश भी दिए। जिससे कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके। इस दौरान अपर मुख्य सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी, विशेष सचिव पर्यटन शिवपाल सिंह व अन्य अधिकारी गण समेत कार्यदायी संस्था के अधिकारीगण शामिल थे।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !