Breaking News

गाने पर सर्विस रिवाल्वर निकाल कर ठुमके लगाये सरोजनीनगर उपनिरीक्षक

लखनऊ,ब्यूरो: राज प्रताप सिंह।

लखनऊ में एक तरफ़ लगातार हत्या,लूट  और डकैती जैसी वारदात के चलते  पुलिस महकमे की नींद उड़ा राखी है तो वही दूसरी तरफ़ एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा  है जिसमें पुलिस एक खाखी पहन कर उपनिरीक्षक गाने पर ठुमके लगते नजर आ रहे है साथ की कानून की धज्जिया भी उड़ा रहे है जिस तरह से अपनी सर्विस रिवाल्वर हाथ मे लेकर डांस करते हुए नज़र आरहे हैं|यह पूरा मामला लखनऊ के थाना सरोजनीनगर इलाके के बदाली खेड़ा का है जहां ब्रहम बाबा मैदान में आयोजित एक सोसाईटी के रंगारंग कार्यक्रम में

उपनिरीक्षक साहब तमंचे पर डिस्को करते हुए नज़र आरहे हैं| आपको बता दे जो  हाथ में अपनी सर्विस रिवॉल्वर लेकर उपनिरीक्षक साहब डांस कर रहे हैं इनका नाम रवि कुमार है जो की कंट्रोल पुलिस में तैनात हैं| जनाब डांस करने मे यह भूल बैठे हैं की उनके बदन पर खाकी पड़ी है और हाथ मे सरकारी सर्विस रिवॉल्वर है| दरोगा जी ठुमका लगाते रहे और लोगों की तालियां बटोरते रहे।हाल ही में कई ऐसी अपराधिक घटनाएं राजधानी में घट चुकी हैं जिसने  पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं| जब पुलिस वाले ही अपनी ड्यूटी छोड़ कर नाचने में लगे रहेंगे तो बदमाशों के हौंसले बुलंद होना लाज़मी है।अब देखने वाली बात ये होगी की दरोगा साहब अपनी सर्विस रिवॉल्वर से तमंचे पर डिस्को ही करते रहेंगे या फिर अपराध पर लगाम भी लगाएंगे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *