Breaking News
Home / Uncategorized / जिलाधिकारी के समक्ष अंतरराष्ट्रीय दंपति ने बच्चों को लिया गोद !

जिलाधिकारी के समक्ष अंतरराष्ट्रीय दंपति ने बच्चों को लिया गोद !

दरभंगा (विजय भारती) :- जिलाधिकारी दरभंगा राजीव रौशन के समक्ष उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में स्पेन के बैंडीकट पलंबर एवं मारिया अमिया बेनी के द्वारा विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान दरभंगा के बालक कार्तिक कुमार को गोद लिया गया। परिवार न्यायालय दरभंगा के द्वारा दत्तक ग्रहण की सभी कानूनी प्रक्रिया संपन्न की गयी। यह प्रक्रिया कोविड-19 कारणों से लंबित थी, जिसमें जिलाधिकारी, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा उक्त लंबित प्रक्रिया को त्वरित गति से निष्पादन किया गया।
यह प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपन्न किया गया। इस अवसर पर सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई नेहा नूपुर, बाल कल्याण पदाधिकारी  पंकज कुमार सिन्हा, संस्था के समन्वयक त्रिभुवन नाथ मिश्रा उपस्थित थे।

Check Also

सूरत में सनसनी: मंदिर के बाथरूम में मिलीं दो कॉलेज छात्राओं की लाशें, इंजेक्शन मिलने से आत्महत्या की आशंका

गुजरात के सूरत शहर से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है। …

धूल छंटी तो सामने था मौत का मंजर: महोबा हाईवे पर पिकअप की टक्कर से बिखरीं जिंदगी, तीन महिलाओं की मौत, कई बच्चे हुए अनाथ

उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुआ एक सड़क हादसा ऐसा दर्द छोड़ …

उत्तर प्रदेश के कासगंज में खौफनाक पारिवारिक त्रासदी: पिता ने तीन मासूमों को जहर दिया, पत्नी का गला रेता, फिर खुद झूला फंदे पर — गरीबी ने पूरा परिवार निगला

शनिवार को अमांपुर कस्बे से आई एक दर्दनाक खबर ने पूरे इलाके को सन्न कर …