Breaking News

पिता के हत्यारे कपूत को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: मंगलवार देर रात कोराना गांव निवासी  अपने ही पिता की पीट पीट कर हत्या करने वाले कपूत को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर  भेजा जेल ।   पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोहन लाल गंज पुलिस टीम संदिग्ध ब्यक्ति, वांछित अभियुक्त व वाहन चेकिंग कर रही थी कि मुखबिर खास से सूचना मिली कि कोराना गांव निवासी  मुकदमा अपराध संख्या 344/19 धारा 304, 504 , में नामित अभियुक्त रामकिशुन उर्फ कालिया कही जाने की फिराक में ज्योति नगर मोड़ पर खड़ा है

यदि समय रहते आप लोग मौके पर पहुच जाए तो उसे पकड़ा जा सकता है । मुखबिर खास की बात पर यकीन कर पुलिस टीम मुखबिर से बताई जगह पर जा पहुची , तो पुलिस टीम को वहां पर एक संदिग्ध ब्यक्ति खड़ा दिखाई दिया , मुखबिर से बताई हुलिया व पुलिस टीम को देख अमुक ब्यक्ति सकपका गया और भागने की जुगत तलाशने लगा लेकिन पुलिस टीम की फुर्ती के आगे उसके मंसूबो पर पानी फिर गया और पुलिस टीम ने उसे हल्का बल प्रयोग कर धर दबोचा और मौके पर ही उसकी पुलिस टीम ने उसकी जामा तलासी ली तो तलाशी में पुलिस टीम को एक लकड़ी का डंडा मारपीट में  प्रयुक्त बरामद किया , और गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को पुलिस टीम पकड़ कर कोतवाली मोहन लाल गंज ले आयी , और उससे उसका नाम व पता पूछा तो उसने अपना नाम रामकिशुन उर्फ कालिया निवासी ग्राम कोराना थाना मोहन लाल गंज बताया पुलिस टीम ने पकड़े गए अभियुक्त को उसके द्वारा किये गए अपराध से रूबरू कराया और अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही कर पुलिस अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया । अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में निरीक्षक रफी आलम , उपनिरीक्षक अम्बिका प्रसाद सिंह , व रि ० का ० दिनेश कुमार सिंह आदि पुलिस टीम शामिल रही

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)  ।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …