Breaking News

पुलिस के हत्थे चढ़े शातिर चैन लुटेरे हजारो रुपये नगदी ,चैन ,मोबाइल पकड़े गए

मुकेश कुमार  (लखनऊ) :: राजधानी लखनऊ के पीजीआई पुलिस द्वारा मंगलवार सुबह बाइकसवार दो लुटेरे मुखबीर की सूचना पर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।लुटेरो के पास से पुलिस को हजारो रुपये नगदी ,दो सोने की चैन,एक स्मार्ट फोन व घटना में उपयुक्त मोटरसाइकिल वरामद किया गया है।लुटेरो से मिली जानकारी पर लूट का माल खरीदने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।पकड़े गए शातिरों पर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।पीजीआई थाना प्रभारी अशोक कुमार सरोज ने पकड़े शातिरों की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे मुखविर से मिली सूचना पर सेवई रेलवे क्रॉसिंग के पास से तीन शातिरों को पकड़ा गया जो लुटे गए चैन का सौदा करने के लिए एकत्र हुए थे जिसके पास लूटी गई दो सोने की चैन,तेरह हजार रुपये नगद, एक एम आई कंपनी का स्मार्ट फोन व लूट की घटनाओं को अंजाम देने के लिए उपयोग किया गया काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल यूपी32 के इ 1586 वरामद हुआ है जिनपर कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए शातिरों ने अपना परिचय मनीष लोध पुत्र स्व राधेश्याम निवासी जगन खेड़ा थाना पीजीआई, करन पुत्र बुद्धा प्रसाद निवासी जगन खेड़ा थाना पीजीआई, अनुराग पुत्र राजेन्द्र निवासी सरथुआ थाना पीजीआई के रूप में दिया है। पुलिस के कड़ी पूछताछ में लुटेरो ने कबूल किया है कि वरामद चैन कालिंदी पार्क के पास से महिला से छीनी थी दूसरी चैन तेलीबाग के पास से महिला से छीने थे जिसे अनुराग को बेचने के आज एकत्र हुए थे। लुटेरो ने कबूल किया है कि लुटे गए सामानों को औने पौने दामो में अनुराग को बेचकर मिले रुपयों से शाह खर्ची किया करते थे वरामद मोटरसाइकिल मनीष का है जिससे लूट की वारदातों को अंजाम देते थे पीजीआई के अलावा लखनऊ के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया है।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …