Breaking News

बिहार :: दरभंगा डीएम समेत 9 आईएएस प्रशिक्षण पर जाएंगे मसूरी, अधिसूचना जारी

दरभंगा : जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह समेेेत बिहार कैडर के 9 आईएएस अधिकारी अगले महीने प्रशिक्षण पर जाएंगे। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में यह प्रशिक्षण 9 अप्रैल से 5 मई तक आयोजित होगा। इन अधिकारियों की अनुपस्थिति में दूसरे अधिकारी प्रभार में रहेंगे। 

अधिसूचना के मुताबिक प्रशिक्षण में जानेवाले अधिकारियों में सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव डॉ. रणजीत कुमार सिंह, सीतामढ़ी के डीएम राजीव रौशन, जमुई के डीएम कौशल किशोर, ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव कंवल तनुज, दरभंगा के डीएम चंद्रशेखर सिंह, वैशाली की डीएम रचना पाटिल, रोहतास के डीएम अनिमेश कुमार पराशर, शिवहर के डीएम राज कुमार और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त सचिव डॉ. करुणा कुमारी शामिल हैं। इनकी अनुपस्थिति में जिला और विभाग के दूसरे पदाधिकारी प्रभार में रहेंगे।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *