
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: तहसील मोहन लाल गंज परिसर में आज जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा की अगुआई में भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के सैकड़ो किसानों ने अपने क्षेत्र की दर्जनों समस्याओ से सम्बंधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज सूर्यकांत त्रिपाठी को सौंपकर , उन्हें किसानों की मूलभूत समस्याओ का निराकरण करने की अपील की , किसानों की समस्याओं को दूर करने का आस्वाशन उपजिलाधिकारी मोहन लाल गंज ने किसानों को दिया , वही किसान नेताओ ने उपजिलाधिकारी से कहा कि समय रहते हम लोगो की समस्याओं का समाधान होना बहुत जरूरी है , नही तो हम लोग सड़को पर उतरकर अपनी मांगे पूरी कराने के लिए मजबूर होंगे ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
लेकिन किसानों की दर्जनों समस्याओ को दूर करने में समय भी लगेगा इस बात से किसान नेता भली भांति समझते है । और शांति पूर्वक किसान नेताओ ने उपजिलाधिकारी को अपना बीस सूत्रीय ज्ञापन पत्र सौप अपने जिलाध्यक्ष की बात पर भरोसा कर तहसील परिसर से बाहर चले गए । कार्यक्रम के दौरान तहसील अध्यक्ष , ब्लॉक अध्यक्ष , जिला सचिव सहित दर्जनों क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे ।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !