
खलाल (लखनऊ) :: इलाहाबाद हाइकोर्ट के जज अनिरुद्ध सिंह के गोमतीनगर विस्तार स्थित गंगा अपार्टमेंट में रविवार रात चोरों ने धावा बोला। चोर फ्लैट का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये का माल बटोर ले गए। इस संबंध में जज की बेटी आभा सिंह ने गोमतीनगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक यहां फ्लैट में जज की बेटी और पत्नी रहती हैं,जो घटना के समय मौजूद नहीं थीं। सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड दस्ते के साथ घटनास्थल की छानबीन की, लेकिन अभी चोरों का पता नहीं चल सका है। चोरों की तलाश की जा रही है। साथ ही कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी का जा रही है।
- मिथिलांचल आईटीआई में पंचम कौशल दीक्षांत समारोह-2026 का भव्य आयोजन, सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र एवं मेडल देकर किया गया सम्मानित
- दरभंगा में शराब कारोबारियों पर मद्यनिषेध विभाग का शिकंजा, चार गिरफ्तार और 38.425 लीटर शराब समेत बीयर जब्त
- Raiyam Sugar Mill: 35 एकड़ अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की तैयारी, डीएम कौशल कुमार ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद
- दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त
सीसी फुटेज में कैद हुए चोर—
पुलिस ने घटना के बाद गंगा अपार्टमेंट में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो चोर दिखे हैं। उन्हें चिन्हित किया जा रहा है।
सुरक्षा पर भी उठ रहे सवाल—
घटना को लेकर अपार्टमेंट की सुरक्षा-व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। यहां की सुरक्षा निजी गार्डों के भरोसे है, पुलिस उनसे भी पूछताछ कर रही है। साथ ही सोसाइटी के पदाधिकारियों से भी बात की जा रही है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !