Breaking News

तेज रफ्तार ट्रक ने 10 वर्षीय मासूम को रौंदा मौके पर मौत

माल लखनऊ (राम किशोर राउत) माल इलाके के मवाई खुर्द गांव में तेज रफ्तार ट्रक ने 10 वर्ष छात्र को रौंदा।बुरी तरह घायल छात्र को परिजन माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों और पुलिस ने ट्रक व चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।ग्रामीणों ने बरगदिया तिराहे पर घंटों किया रोड जाम मौके पर मलिहाबाद काकोरी पुलिस भी पहुंची।

माल इलाके के मवई खुर्द गांव निवासी गोरे का 10 वर्षीय बेटा विवेक जो कक्षा 3 का छात्र है मंगलवार समय लगभग 2:30 बजे गांव में ही रोड के किनारे खेल रहा था की वीरपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार यूपी 32 टी 46 47 ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे विवेक बुरी तरह से घायल हो गया परिजनों को जानकारी मिलते ही आनन-फानन परिजन घायल अवस्था में माल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने विवेक को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने हंड्रेड नंबर पुलिस को घटना की पूरी जानकारी बताइए ग्रामीणों व हंड्रेड नंबर पुलिस की घड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रक चालक व ट्रक को हिरासत में ले लिया।

गुस्साए ग्रामीणों व परिजनों ने बरगदिया तिराहे पर मृतक का शव रखकर किया रोड जाम। इनकी मांग थी मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाए और कडी से कडी कार्यवाही भी की जाए मौके पर मलिहाबाद काकोरी सहित भारी पुलिस बल मौजूद काफी देर बाद मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी मलिहाबाद व उपजिलाधिकारी मलिहाबाद ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा और कड़ी से कड़ी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

जिसके बाद ग्रामीण व परिजनों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लगभग 6 घंटे तक माल भवन रोड पूरी तरह से बाधित रहा राहगीरों को इधर उधर काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ा। मृतक के परिवार में की मां मीना पत्नी गोरे व बड़ा भाई करन 16 वर्ष अरुण 12 वर्ष सुशीला 6 वर्ष है।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …