लखनऊ (मुकेश कुमार) :- एक ओर जहां राज्य की योगी सरकार, केंद्र की मोदी सरकार से मिलकर साफ-सफाई और जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए नए-नए तरकीबों पर विचार कर रही है तथा योजना बना रही है, वहीं राजधानी के बेहद पॉश एवं रियायसी इलाका आलमबाग के प्रेम नगर, वार्ड संख्या-22, जो कि गुरुनानक नगर वार्ड में पड़ता है, की जनता जलभराव से ही सालों से त्रस्त है। कुम्हार वाली इस गली की, नगर निगम लखनऊ समेत सभी जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों को जनता की सालों पुरानी यह समस्या दिखाई नहीं दे रही है। यहां की जनता की जिंदगी जलभराव से दूभर हो चली है।
यहां के रास्तों में इस भीषण गर्मी में भी जलभराव है। यहां की जनता सालों भर सीवर के पानी होकर अपने घरों से बाहर निकलने को मजबुर है। आलमबाग कुम्हार वाली इस गली को देख कर शायद ही कोई मानेगा कि यहां से महापौर निवास व आलमबाग जोनल कार्यालय मात्र एक किलोमीटर दूरी पर है। परंतु संवेदनहीन नगर निगम व लगभग अंधे हो चुके जनप्रतिनिधियों के आगे जनता की समस्या विकराल रूप धारण कर रखी है। हालत तो इतनी बदतर हो चुकी है कि इस रास्ते पर एम्बूलैंस समेत बेहद जरुरी बच्चों के स्कूली वैन भी नहीं पहुंच पा रहे हैं। पहली नजर में ही ऐसा लगता है कि जलभराव से इस क्षेत्र की जनता त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है और पार्षद आशीष भटनागर को इसकी खबर तक नहीं है। जनता की मानें तो उन्होंने पार्षद आशीष भटनागर समेत क्षेत्रीय विधायक रीता बहुगुणा जोशी व महापौर संयुक्ता भाटिय़ा को भी इस समस्या से कई बार अवगत कराया है परंतु किसी भी जनप्रतिनिधी ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
पढ़ें यह भी खबर
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
जिसका नतीजा जनता जलभराव के रूप में भुगत रही है। जरूरत है यहां की जलनिकासी हेतु वृहत योजना बनाकर कार्य को पूरा करने की। जिससे इस क्षेत्र की जनता को जलभराव से राहत मिल सके। आपको यहां बताते चलें कि आलमबाग क्षेत्र का ही माननीय नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना जी का दो बार दौरा भी कर चुके हैं परंतु समस्या ज्यों की त्यों आज भी बनी हुई है। अगर हमारे जनप्रतिनिधि इस समस्या को गंभीरता से लेते हैं तो ही इस समस्या का निदान संभव हो सकेगा।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
