Breaking News

भूटान में बेगूसराय के खिलाड़ियों का जलवा, अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक

बेगूसराय, संवाददाता : भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता 2017-18 का आयोजन 30 एवं 31 दिसम्बर को थिम्पू भूटान के न्यू वाईडीएफ बिल्डिंग में की गई। भारतीय टीम में कुल 65 खिलाड़ी थे जिसमें भारतीय टीम की झोली में 20 स्वर्ण, 10 रजत एवं 20 कांस्य पदक हासिल हुई। भारतीय कराटे टीम में बेगूसराय जिला से दो खिलाड़ी सिनीयर वर्ग में कविता कुमारी 56 किलोग्राम पिता कैलाश महतो सकरवासा निवासी ने नेपाल की खिलाड़ी पूजा विस्ट से 2-1 से पीछड़ कर कांस्य पदक प्राप्त की एवं जूनियर वर्ग में सुमित कुमार 59.9 किलोग्राम पिता राम सुमिरण सिंह बीहट निवासी ने कर्मा गुरूंग भुटान के खिलाड़ी से 3-1 से पीछड़ कर कांस्य पदक प्राप्त किये। भूटान कराटे महासंघ के अध्यक्ष योगेन वांग चूंक ने खिलाड़ियों को कांस्य पदक से नवाजा। दोनों खिलाड़ियों के बेगूसराय आते ही बेगूसराय वासियों में खूशी की लहड़ फैल उठी। इस मौके पर राज्य कराटे संघ बिहार के अध्यक्ष अभय कुमार अतुल एवं राज्य कराटे संघ बिहार के महासचिव पंकज काम्बली ने खिलाड़ियों के बिहार आते ही स्वागत किया एवं पदक हासिल करने की बधाई दी। साथ ही बेगूसराय स्टेशन पर जिला कराटे संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार सिन्हा, संरक्षक रविन्द्र मनोहर, जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव मृत्युंजय कुमार वीरेश, लरूआरा कराटे क्लब के कोच मो. अफजल अली, कोच राजीव कुमार, अभिषेक कुमार एवं स्थापना के हेड क्लर्क राजीव ने खिलाड़ियों को फूल माला से सम्मानित किया।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *