रामकिशोर रावत
माल(लखनऊ) ग्राम स्वराज अभियान के तहत ब्लाक स्तरीय किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आये किसानों को व्यावसायिक खेती के नए आयाम बताये गये।
माल विकासखंड के सभागार में कृषि विभाग के विशेषज्ञो ने किसानों को खेतों में फसलों के अवशेष न जलाने की ताकीद की।मिट्टी एवं जैविक मामलों के विशेषज्ञ डॉ मनोज त्रिपाठी ने बताया फसलों के अवशेष खेतों में जलाने से मिटटी में मौजूद सूक्ष्म जैविक तत्व नष्ट हो जाते हैं।जिससे मिटटी की गुणवत्ता ख़राब हो जाती है।जिससे उपज प्रभावित होती है।आत्मा परियोजना के प्रदर्शन में पहला स्थान पाने वाले दो किसानों को यहाँ सम्मानित किया गया।ससपन गांव के किसान राणा प्रताप सिंह को मसूर उत्पादन के लिए व गीता साहू को गेहूं की बेहतरीन उपज के लिए सम्मानित किया गया।ब्लाक के तकनीकी कृषि अधिकारी ज्ञानेस्वर सिंह ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से व्यावसायिक खेती के तरीके बताये।खेती के साथ पशुपालन विषय पर पराग दुग्ध संघ के प्रबंधक जितेंद्र सिंह ने प्रतिभागी किसानों को जानकारियां दी। कार्यक्रम में विधायिका जयदेवी कौशलभी मौजूद रही।कार्यक्रम में एडीओ कृषि रामभजन, बीज गोदाम के प्रभारी राहुल गुप्ता,अति भूपेंद्र सिंह सहित कृषि विभाग के फील्ड कर्मचारी मौजूद रहे।