
सूरज अवस्थी (मोहनलालगंज/लखनऊ) :: तहसील व ब्लॉक मोहन लाल गंज में लगने वाले गांव खरेहना में सफाई कर्मी तैनात होने बावजूद भी गांव न आने व साफ सफाई न करने से गांव में गंदगी का अंबार लगा है । और गांव में बनी सरकारी नालिया गंदगी से पटी पड़ी है जिससे खरेहना गांव के ग्रामीणों में खाशा रोष व्याप्त है । वही ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक शिवकरन साहू के मकान से लेकर रजनीश रावत के मकान तक बनी नाली गंदगी से बजबजा रही है । वही दूसरी ओर गांव के चारो ओर बनी नालिया चोक होने के चलते आलम ये है कि नालयो में भरा गन्दा बदबूदार पानी खड़ंजे के ऊपर से बह रहा है । जिसे मझा कर ग्रामीणों को आना जाना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी से लेकर एडीओ पंचायत , और सचिव व ग्राम प्रधान से भी ग्रामीणों ने कई बार शिकायत भी की है । लेकिन बावजूद उसके भी गांव की साफ सफाई करने सफाईकर्मी नही पहुचा और समूचा गांव गंदगी की चपेट में है । जिससे ग्रामीणों को गांव में गंभीर रोगों के फैलने की आशंका ब्याप्त है ।
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
वही ग्रामीणों ने बताया कि एक पुलिया भी इस समस्या का बहुत बड़ा कारण है । ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान व सचिव से कई बार पुलिया की समस्या के बारे में बताया और उसे सही कराने के लिए कहा भी लेकिन नतीजा सिफर रहा । वही ग्रामीणों ने गांव में तैनात सचिव सन्तोष गिरी की कार्य प्रणाली से नाखुश दिखे और पंचायत के कार्यो में अधिक दिलचस्पी न लेने का आरोप लगाया और ये भी बताया कि ग्रामीणों का फोन तक नही उठाते सचिव महोदय और उठाते भी है तो इस विषय मे गोल मोल जवाब देते है । वही दूसरी ओर भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे ग्रामीण स्वच्छता अभियान को पलीता लगा सरकार की मंशा पर पानी फेरने में कोई कोर कसर नही छोड़ रहे है । और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से मिलकर लिखित व मौखिक इस गंभीर समस्या के बारे में शिकायत करने का मन बना लिया है । ग्रामीणों ने तो यहां तक कह डाला कि जब गांवो में सफाईकर्मी काम करने ही नही पहुच रहे तो सरकार आखिर उन्हें वेतन किस बात का दे रही है । और उच्चाधिकारी उनपर कार्यवाही क्यो नही करते , कुछ ग्रामीणों ने तो यहां तक कह डाला कि सफाईकर्मी ब्लॉक में बाबूगिरी और अधिकारियों के घर की देखरेख और साफ सफाई करते है । जबकि उनकी तैनाती किसी न किसी गांव में है । जहां पर वो न पहुच उच्चाधिकारियों की जी हुजूरी में लगे रहते है , जबकि उन्हें वेतन सरकार देती है । कुछ ग्रामीणों ने गांव में तैनात पंचायत सचिव संतोष गिरी से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि अभी हम मीटिंग में है, बाद में बात कर लेना वही जब इस विषय मे एडीओ पंचायत कमल शुक्ला से ग्रामीणों ने बात की तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है , सफाईकर्मी को भेजकर गांव की साफ सफाई करा दी जाएगी । अब गौर करने वाली बात ये होगी कि एडीओ पंचायत क्या गांव में सफाईकर्मी भेज गांव की सफाई कराएंगे या फिर गांव में गंदगी का अंबार यू ही लगा रहेगा , ये बात आने वाला समय तय करेगा ।।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !