राज प्रताप सिंह
लखनऊ ब्यूरो।प्रदेश सरकार ने शनिवार देर शाम 12 आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। रामपुर के एसपी संतोष कुमार मिश्रा को हटाते हुए उन्हें पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय प्रयागराज, शगुन गौतम को पुलिस अधीक्षक रामपुर तैनात किया गया है। विश्वजीत महापात्रा को पुलिस महानिदेशक विशेष जांच उत्तर प्रदेश लखनऊ, सुनील कुमार गुप्ता को अपर पुलिस महानिदेशक दूरसंचार लखनऊ बनाए गए हैं।

रवि जोसेफ को जीएसओ डीजीपी बनाया गया है, वहीं ज्योति नारायण को आईजी लॉ एंड ऑर्डर बनाया गया है। एन रविंद्र को डीजी प्रोविजनिंग एवं बजट, विजय प्रकाश को आईजी फायर सर्विस, धर्मवीर को आईजी होमगार्ड लखनऊ बनया गया है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !