डेस्क : बिहार में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. जिसको लेकर गृह विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. 17 आईपीएस में 9 जिलों के एसपी शामिल हैं जिन्हें इधर से उधर किया गया है. बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गृह विभाग ने ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू किया है.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
गृह विभाग के नोटिफिकेशन के अनुसार आरएस भट्टी को प्रमोशन दिया गया है. उन्हें डीजी रैंक मिला है. अब वह बीएमपी के डीजी बना दिए गए हैं. इससे पहले वे सैन्य पुलिस में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर थे. पदस्थापन का इंतजार कर रही 1995 बैच की आईपीएस अधिकारी मलार विझी को अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. 1998 बैच के एमआर नायक भी पदस्थापन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें पुलिस महानिरीक्षक रेल बनाया गया है. मीनू कुमारी को जहानाबाद का एसपी बनाया गया. ये पहले इसी पद पर खगड़िया में तैनात थीं. एसपी धूरत सयाली सावलाराम को अररिया से बुलाकर सारण भेजा गया. दीपक वर्णवाल औरंगाबाद के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें SP (अ ) विशेष शाखा मिली है.

सुधीर कुमार पोरिका विशेष कार्यबल, पटना में पुलिस अधीक्षक थे उन्हें औरंगाबाद में SP का प्रभार मिला है. प्रमोद कुमार मंडल को बतौर एसपी जमुई की कमान संभालने की जिम्मेवारी सौंपी गई है, इससे पहले वे बोधगया में बिहार सैन्य पुलिस 3 में बतौर समादेष्टा थे.एसपी हरकिशोर राय को सारण से भोजपुर एसपी बनाकर भेजा गया है. 2012 बैच के आईपीएस इनामुल हक मेगनू जमुई के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में सहायक निदेशक की जिम्मेवारी सौंपी गई है. राजीव रंजन – 2 को एसटीएफ का SP, सुशील कुमार को बीएमपी3 का समादेष्टा और गौरव मंगला को राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो का एसपी बनाया गया है.
2013 बैच के मनीष जहानाबाद के एसपी थे, उन्हें वैशाली भेजा गया है. ह्रदय कांत सासाराम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी थे, अब वे अररिया में बतौर SP कमान संभालेंगे. इसी तरह अभिलेश कुमार को खगड़िया का SP बनाया गया जबकि बगहा में एसपी के रूप में किरण कुमार गोरख को भेजा गया है.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !