Breaking News

देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा 20 लाख करोड़ का पैकेज : स्वतंत्र देव

राज प्रताप सिंह (लखनऊ ब्यूरो) :: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा है कि 20 लाख करोड़ का पैकेज देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करेगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन जनाकांक्षा के सम्मान, चुनौतियों के समाधान और आपदा के निदान के लक्ष्य पर केंद्रित था। इस आपदा के बाद मोदी की अगुवाई में बदले परिदृश्य से साफ है कि मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल आपदा पर विजय प्राप्त करेगा, बल्कि, आर्थिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक प्रगति के साथ और सशक्त व सक्षम होकर उबरेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांव, गरीब, रेहड़ी, घरों में काम काज करने वाले श्रमिक से लेकर स्थानीय इकाईयों, उद्योग व्यापार सबको आर्थिक चुनौतियों से उबारने और आत्मनिर्भर बनाने का खाका खींचा है।

Check Also

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

चालक को आई झपकी, गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी डबल डेकर बस; 20 यात्री घायल

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: डबल डेकर बस पलटी, 20 यात्री घायल, 5 की हालत …