Breaking News

करंट लगने से 22 वर्षीय युवक घायल

राम किशोर रावत (माल/लखनऊ) :: माल इलाके के अटारी गांव निवासी जगमोहन का बाईस वर्षीय बेटा छोटू बिजली के करंट की चपेट में आने से गम्भीररूप से घायल हो गया।जिसे आनन फानन माल सीएचसी लाया गया।उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।पिता के लिखित आश्वासन के बाद शव उनके सुपुर्द कर दिया गया।अटारी गांव निवासी छोटू मजदूरी करता है जो रविवार को शैलेन्द्र सिंह की विल्ड़िंग मैटेरियल की दुकान पर सरिया काट रहा था।पास में गर्मी की वजह से पंखा चल रहा रहा था।वह अचानक काटी जर ही सरिया पर गिर गया।जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था जिसकी चपेट में छोटू आकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।

आनन फानन छोटू को सीएचसी पहुंचाया गया।जहां उसका उपचार कर रहे डाक्टर ने उसे लखनऊ ले जाने के लिये रेफर कर एम्बुलेंस108 को बुलाया था।घायल को एम्बुलेंस पर शिफ्ट करने की तैयारी थी कि घायल छोटू ने दम तोड़ दिया।डाक्टर ने पुलिस को सूचना दी,लेकिन मृतक के पिता जगमोहन ने पुलिस कार्यवाही से मना कर दिया।पिता की लिखित अर्जी पर शव उनके सुपुर्द कर दिया।जिससे बिना पोस्ट मार्टम के शव का अंतिम संस्कारकर दिया गया।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्स लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …