Breaking News

पंखे से लटका मिला 27 वर्षीय युवक का शव, हत्या या आत्महत्या ?

माल/लखनऊ (राम किशोर रावत) : माल इलाके के मड़वाना गांव में शनिवार लगभग साढ़े दस बजे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में पंखे से लटकता देखा गया।घरवालों ने शव को पुलिस सूचना से पहले ही फंदे से उतारा।सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने शव का पँचनामाभर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।मृतक की पत्नी ने हत्याका लगाया आरोप।


थाना क्षेत्र के मड़वाना गांव में शनिवारलगभग साढ़े दस बजे राम आसरे रैदास का इकलौता सत्ताईस वर्षीय बेटा सुनील कुमार घर के कमरे में प्लास्टिक की नेवार के सहारे पंखे से लटकता देखा गया।घरवालों ने पुलिस को सूचित किये बगैर ही फंदे से उतारकर नीचे लेटाया।इसके बाद पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पँचनामाभर पोस्टमार्टम के लिये लखनऊ भेज दिया।पुलिस इसेआत्म हत्या बताने
का प्रयास कर रही है।जबकि मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने पुलिस को तहरीर देकर सास निर्मला और ननद सोनम व पूजा पर हत्याकर शव को छत के कुंडे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया था।लक्ष्मी का आरोप है कि सास निर्मल ने मुझे नल पर बच्चों को नहलाने और पानी भरने के लिये भेज दिया।जब मैं वापस घर लौटी तो मेरी सास लक्ष्मी और ननद पूजा व सोनम मेरे पति को

मारकर प्लास्टिक की नेवार की पट्टी के सहारे छत के कुंडे में तांग रही थीं।मैं चिल्लाने लगी तो उन्होंने नीचे उतार कर लिटा दिया।फर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पँचनामाभर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।मृतक की पत्नी ने बताया कि सास ने इसी बीच हमारे बक्से और अलमारी से मेरे सभी जेवरात निकल लिया और विरोध करने पर मुझे मारपीट और मेरे एक वर्ष के दुधमुहे बच्चे आकांशू की हत्या करने के इरादे से छीनकर जमीन पर पटक दिया जिसकी नाक और चेहरे पर काफी चोट आयी।इसके बाद छवर्षीय बेटी दिव्यांशी को भी मारने लगी। तब मेरे मायके बीकेटी के कठवारा गांव से सहादत में आये डेढ़ दर्जन लोग बचाने लगे तो सास और ननदों ने उन्हें भी मारना शुरू कर दिया।किसी तरह ग्रामीणों की मदद से झगड़ा शांत हुआ। इस बीच कठवारा की कलावती पत्नी राहू भी चोटिल हो गयीं पुलिस घटना को आत्महत्या मानकर पड़ताल में जुटी है

Check Also

यूपी में मौसम का यू-टर्न: दोपहर में छाया अंधेरा, धूलभरी आंधी और बारिश ने दिलाई भीषण गर्मी से राहत

उत्तर प्रदेश में बुधवार का दिन मौसम के लिहाज से बेहद चौंकाने वाला रहा। सुबह …

तपती धरती पर बदलेगा मौसम का मिजाज—यूपी में आंधी-बारिश से मिलेगी राहत, लू पड़ेगी धीमी

उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्तों से जारी भीषण गर्मी और लू ने जनजीवन को …

बस्ती से उजागर हुआ फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस घोटाला, दलालों के सिंडिकेट ने नियमों को बनाया मजाक

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सामने आया फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस का मामला न केवल …