राज प्रताप सिंह, लखनऊ ब्यूरो।
यूपी में रह रहे तब्लीगी जमात से जुड़े 287 विदेशियों को चिह्नित कर लिया गया है। ये सभी प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से पकड़े गए हैं। इनमें से 211 के पासपोर्ट जब्त किए गए हैं और 32 विदेशियों के विरुद्ध गुरुवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है। इससे पहले बुधवार को 76 मुकदमे दर्ज कराई गई थीं।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
इन विदेशियों में से 286 को क्वारंटीन किया गया गया है। यह जानकारी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दी। उन्होंने बताया कि यूपी में अब तक तब्लीगी जमात के मरकज में शामिल 1330 लोग चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 884 को क्वारंटीन किया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि क्वारंटीन से भागने वालों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाए और वहां ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही पाए जाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !