सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा : दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दरभंगा पुलिस के 4 दारोगा को निलंबित करते हुए इनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।
- “फ्लाईओवर पर मौत का मोड़: तेज रफ्तार में फिसली बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत”
- “दो हादसे, छह मौतें: तेज रफ्तार और लापरवाही ने छीनी कई जिंदगियां”
- “मैनपुरी में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत”
- “रफ्तार का नया रास्ता: गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी यूपी की तस्वीर”
- हरदोई स्कूल विवाद: वायरल वीडियो के बाद माफी, फिर भी FIR की तैयारी
यूनिवर्सिटी थाना में पदस्थापित एसआई सुभाष चन्द्र मंडल द्वारा शराब से सम्बंधित केस 254/21 में समय पर चार्ज शीट समर्पित नही करने कारण अभियुक्त crpc धारा 167 (2) का लाभ मिलने के कारण अभियुक्त को न्यायालय से जमानत मिल गई। इसके अतिरिक्त केस 53/21 में अभियुक्त का पूरा आपराधिक इतिहास कोर्ट में समर्पित नही किया। इस लापरवाही के लिए इनको निलंबित करते हुए विभागीय करवाई आरंभ कर दी गई है।


बहादुरपुर थाना में पदस्थापित asi अमित रंजन द्वारा केस 236/21 में समय पर चार्ज शीट समर्पित नही करने के कारण अभियुक्त को 167 (2) के लाभ के कारण जमानत मिली। इन्हें निलंबित करते हुए विभागीय करवाई आरम्भ की गई है।
सिमरी थाना में पदस्थापित एएसआई मो मोइन द्वारा केस 258/21 में समय पर चार्ज शीट समर्पित नही करने के कारण अभियुक्त को 167 के लाभ के कारण जमानत मिली। इन्हें निलंबित करते हुए विभागीय करवाई आरम्भ की गई है।

सिमरी थाना प्रभारी हरि किशोर यादव द्वारा समय पर केस 152/20 में समय पर चार्ज शीट समर्पित नही करने के कारण अभियुक्त को 167 के लाभ के कारण जमानत मिली। इनके विरुद्ध विभागीय करवाई आरम्भ करते हुए लाइन क्लोज किया जा रहा है।

वर्तमान में वाजीतपुर ओपी प्रभारी नीरज वर्मा द्वारा केस लहेरियासराय केस 73/18 में समय पर चार्ज शीट समर्पित नही करने के कारण अभियुक्त को 167 के लाभ के कारण जमानत मिली। इन्हें निलंबित कर विभागीय करवाई आरम्भ की गई है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !