Breaking News

55 IPS अफसरों ने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया, DGP को लिखा गया पत्र

डेस्क। बिहार कैडर के 55 आईपीएस अधिकारियों ने अब तक संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। सरकार के ओर से हर हाल में 29 फरवरी तक चल-अचल संपत्ति की जानकारी देने को कहा गया था। लेकिन 55 IPS अफसरों ने अभी तक अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। जिसके चलते गृह विभाग ने एक बार फिर से रिमाइंडर दिया है और बिहार के डीजीपी आरएस भट्टी को इस मामले में पत्र लिखा है।

गृह विभाग ने इससे पहले भी 31 जनवरी तक पत्र लिखकर अधिकारियों को अचल संपत्ति का लेखा-जोखा ऑनलाइन जमा करने का आदेश दिया था।अब तक इस मामले में कई बार पत्र लिखकर अधिकारियों को सूचित किया चुका है। लेकिन अभी भी 55 आईपीएस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। जिसके बाद एक बार फिर से गृह विभाग ने डीजीपी को पत्र लिखकर सूचित किया है। और संपत्ति का ब्योरा नहीं देने वाले अधिकारियों की लिस्ट भी अटैच की है।

आपको बता दें कि, इस 31 जनवरी 2024 को डीजीपी आरएस भट्टी समेत कई डीजी रैंक के अधिकारियों ने संपत्ति का ब्योरा दिया था। जिसमें आरएस भट्टी के पास पुश्तैनी जमीन में आधी हिस्सेदारी है, जिसकी कीमत एक करोड़ 80 लाख है। वहीं 500 वर्ग यार्ड के आवासीय परिसर में उनकी आधी हिस्सेदारी एक करोड़ 86 लाख रुपये की है। डीजीपी ने इस घर को बैंक में गिरवी रखकर बेटे के लिए शिक्षा ऋण लिया है।

Check Also

पटना में शादी समारोह बना रणक्षेत्र, दो सगे भाइयों की गोलियों से हत्या

बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक शादी का …

बिहार में कोचिंग संस्थानों के लिए नई गाइडलाइन जारी, इन 7 बिंदुओं पर सख्ती

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की स्पेशल रिपोर्ट दरभंगा/पटना । बिहार सरकार ने राज्य के सभी कोचिंग …

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं की जा सकती – पटना हाईकोर्ट

पटना। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती को लेकर पटना हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण …