Breaking News
Home / बिहार / पटना / पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह सस्पेंड, डीजीपी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह सस्पेंड, डीजीपी के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

डेस्क : बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह को पुलिस मुख्यालय ने सस्पेंड कर दिया है. अपराध अनुसंधान विभाग के डीआईजी ने मृत्युंजय सिंह के निलंबन का आदेश जारी किया है. उन पर कोरोना के दौरान डीजीपी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है.

बिहार पुलिस एसोसियेशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह बिहार पुलिस के अपराध अनुसंधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. हालांकि पुलिस एसोसियेशन का अध्यक्ष रहने के कारण वे ड्यूटी नहीं कर रहे थे. अपराध

मीडिया में प्रकाशित डीजीपी के फोन रिसीव नहीं करने वाला बयान (फाइल)

अनुसंधान विभाग के डीआईजी गरिमा मल्लिक की ओऱ से जारी आदेश में कहा गया है कि मृत्युंजय कुमार सिंह ने कोरोना के दौरान बिहार पुलिस के प्रमुख डीजीपी एस के सिंघल के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की. पुलिस एक अनुशासित बल होता है. उसमें इस तरह की बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जा सकती.

मृत्युंजय कुमार सिंह फाइल फोटो

दरअसल कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा था कि बिहार के डीजीपी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं. जबकि बिहार के पुलिस अधिकारी कोरोना की चपेट में आकर मर रहे हैं. मीडिया में दिये गये इसी बयान को पुलिस मुख्यालय ने गंभीरता से लिया है. उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था लेकिन उसका संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने के बाद सस्पेंड कर दिया गया है.

Advertisement

उधर बिहार पुलिस एसोसियेशन ने शुक्रवार को अपनी आपात बैठक बुलायी है. बैठक में पुलिस मुख्यालय की ओऱ से उठाये गये कदम के विरोध में आंदोलन की रणनीति तैयार की जायेगी.

Advertisement

Check Also

बिहटा में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल युवक को कुचला, मौत से भड़के लोगों ने किया सड़क जाम और आगजनी

पटना जिले के बिहटा थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दिल दहला देने वाला सड़क …

पटना में झोपड़ी में आग, दो मासूमों की जिंदा जलकर मौत

बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी अनुमंडल से शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली …

फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, तिलक समारोह में जा रहे चार युवक घायल

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में बख्तियारपुर फोरलेन एक बार फिर तेज रफ्तार की …