Breaking News

बिहार :: जनशताब्दी में परीक्षार्थियों का तांडव..

लखीसराय/किउल/झाझा :—-मंगलवार सुबह पटना-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-टू बोगी में छात्रों ने जम कर हो-हंगामा किया. घटना की पुष्टि करते हुए आरपीएफ निरीक्षक जीके झा ने बताया कि इस की सूचना कुछ यात्री द्वारा रेल विभाग के उच्च पदाधिकारी को मोबाइल और नेट के माध्यम से दी गयी. तभी विभाग ने इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल द्वारा स्थानीय पदाधिकारी को दे कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. झाझा स्टेशन पर गाड़ी के पहुंचते ही यात्रियों से जानकारी ली गयी. उन्होंने बताया कि यात्रियों से बड़हिया स्टेशन पर कुछ छात्र उक्त बाॅगी में सवार हो गये. सवार होते ही छात्र पूर्व से सफर कर रहे यात्रियों को परेशान करने लगे.

उनकी सीटों पर बैठ कर हुड़दंगबाजी शुरू कर दी. यात्रियों द्वारा विरोध करने पर लखीसराय के पहले छात्र चेन पुलिंग कर नीचे उतर गये और पत्थरबाजी शुरू कर दी. इससे डी-2 कोच की कई खिड़कियों का शीशा टूट गया. इस घटना से यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया. घटना के कारण डेढ़ घंटे की देरी से उक्त ट्रेन झाझा स्टेशन पर पहुंची. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर यात्रियों में दहशत का माहौल था. पीड़ित यात्रियों ने बताया कि घटना किउल और लखीसराय स्टेशन के बीच की है. आरपीएफ निरीक्षक श्री झा ने बताया कि घटना को लेकर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …