Breaking News

बिहार :: अम्बेडकर जयन्ती पर महादलित बच्चों के बीच कॉपी पेन और स्लेट का वितरण करेगी भाजपा

दरभंगा : जिला भाजपा की बैठक जिलाध्यक्ष हरी सहनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मंडल प्रभारी और मंडल अध्यक्ष ने भाग लिया। जिला प्रभारी राम कुमार झा ने आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि 12,13 और 14 अप्रैल तक सभी बूथों पर स्वच्छता अभियान चलेगी और 14 अप्रैल को धूम धाम के साथ अम्बेडकर जयन्ती मनाई जायेगी। इस अवसर पर महादलितों के बच्चों के बीच कॉपी पेन और स्लेट वितरण किया जायेगा। सभा होगी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और अम्बेडकर जी के जीवनी पर चर्चा होगी और साथ ही केन्द्र सरकार के योजनाओं की जानकारी दिया जायेगा।

जिला मंत्री अशोक नायक, रामचंद्र प्रसाद,अमलेश झा,अंजनी निषाद,प्रदीप ठाकुर,वीरू पासवान,पंकज मिश्र,राजेश रंजन,संजीव गुप्ता,मणिकान्त मिश्र,माधव झा उपस्थित थे।

Check Also

700 करोड़ का शराब घोटाला, उत्पाद विभाग का पूर्व सचिव बिहार से गिरफ्तार

  डेस्क। छत्तीसगढ़ पुलिस और बिहार पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात …

अब बिहार के 70 हजार सरकारी स्कूलों के बदलेंगे नाम, शिक्षा विभाग की बड़ी तैयारी

  डेस्क। बिहार में शिक्षा विभाग ने 70 हजार सरकारी स्कूलों का नाम बदलने की …

नहाय-खाय के साथ चैती छठ आज से शुरू, 15 अप्रैल को प्रातःकालीन अर्घ्य

डेस्क। रामनवमी से पहले आज यानी 12 अप्रैल से बिहार में आस्था का महापर्व चैती …