Breaking News

हावीडीह गोलीकांड :: पीड़ितों के परिजनों से मिले बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार

दरभंगा : बहेड़ी थाना के हावीडीह गॉंव में  भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच हुए तनाव और बवाल के बाद पुलिस फायरिंग में मरने वाले महादलित युवक के परिजन और शेष घायलों के परिजनों से बुधवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद रॉय अपने कई विधायकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ गांव में जाकर मुलाक़ात किया। साथ ही इस घटना के लिए प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया कहा कि ना तो उक्त जमीन पर कब्रिस्तान बन सकता है ना ही शमशान । भूदान की जमीन है पर्चाधारियों को मिलना चाहिए । बिहार में आंतकवाद का राज कायम हो गया हैं। वरीय प्रशासन के सामने कार्बाइन से गोलियों की बौछार किया गया। बिना अधिकारी के अनुमति से इतने बड़े पैमाने पर फायरिंग होना कैसे सम्भव हैं।मृतक और घायल लोगों को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगें। नीतीश सरकार शोषित वंचित और महादलित विरोधी हैं। इतनी बड़ी घटना घटी और नीतीश चुप चाप बैठे हैं। वही जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उन्हें तत्काल छोड़ें अगर यहाँ के लोगों को प्रशासन न्याय नहीं देती है तो उनकी पार्टी सरकारी दमन के खिलाफ सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानन्द के साथ इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी ठाकुर,प्रदेश महामंत्री सुशील चौधरी, पूर्व विधायक अशोक यादव , विधायक जिवेश कुमार,विधान पार्षद सुनील सिंह,पूर्व विधानपार्षद मिश्रीलाल यादव,जिला अध्यक्ष हरि सहनी,जिला उपाध्यक्ष अशोक नायक,जिला कोषाध्यक्ष सचिन जैन,मिडिया प्रभारी अमलेश झा,मनोज कुमार झा”पप्पू” एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …