Breaking News

बिहार :: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ और बेएसा द्वारा 13 सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल

दरभंगा : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ (गोपगुट), बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ (बेएसा), आंगनवाड़ी प्रवेक्षिका संघ एवं अन्य संविदा संघ के तत्वाधान में लहेरियासराय धरना स्थल पर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष फूल बाबू और बेएसा के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह की अध्यक्षता में दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया गया। 
डीएम कार्यालय का घेराव करते हुए अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरना स्थल पर दो दिवसीय सांकेतिक हड़ताल में उपस्थित कर्मचारियों की संयुक्त सभा भी हुई, जिसकी अध्यक्षता सभी संघो के अध्यक्ष मंडल द्वारा सभा को संबोधित करते हुए बताया कि राज्य सरकार कर्मचारियों के वाजिब हक को देने में आना कानी कर रही है। 

7वॉ वेतनमान वास्तविक रूप से 01.01.2016 से न देकर कर्मचारियों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। साथ-साथ संविदा पर नियुक्त कर्मियों की सेवा नियमित नहीं कर रही है। समान काम के लिए समान वेतन के सिद्धांत को तक पर रख दिया है। न्यूनतम वेतन 18000/- रु० देने तथा नई पेंशन योजना को समाप्त करने, समय पर वेतन भुगतान, नियमित करने एवं हटाये गए कार्यपालक सहायको को पुनः नियोजन करने सहित 13 सूत्री मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल किया जा रहा है।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …