डेस्क : सोनी टीवी पर शाम 8:30 बजे प्रसारित होने वाले सीरियल ‘पहरेदार पिया की’ को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 9 साल के बच्चे और 19 साल की लड़की की शादी और उनके बीच रोमांस पर आधारित यह सीरियल दर्शकों को रास नहीं आ रहा। बाल विवाह से जुड़े इस अजीब कॉन्सेप्ट की वजह से सोशल मीडिया पर इसे बंद करने की मांग उठी थी। अब इसके लिए 50 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑनलाइन पिटिशन साइन की है।इस सीरियल में हाल के एपिसोड्स में दोनों का हनीमून दिखाया जाने लगा। सीरियल में कई आपत्तिजनक डायलॉग्स भी हैं। ऐसा ही डायलॉग है, ‘वह तो बच्चा है। हम नहीं जानते कि वह कब तुम्हें खुश करने जितना
बड़ा हो पाएगा।’
ऐसे कुछ एपिसोड्स के बाद दर्शकों ने change.org पर सूचना व प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी के नाम ऑनलाइन पिटिशन फाइल की है। इसमें कहा गया है कि जल्द से जल्द सीरियल को बैन किया जाए। इसमें लिखा है, ‘सोनी चैनल पर शाम 8:30 बजे प्रसारित होने वाले एक सीरियल में 10 साल का एक छोटा बच्चा अपने से दोगुनी उम्र की महिला का पीछा करता है और उसकी मांग में सिंदूर भर चुका है। पूरे देश में इसका विरोध हो रहा है। इससे बच्चों की मानसिकता पर भी बुरा असर पड़ेगा। इसे बैन किया जाना चाहिए।’ इस सीरियल के आपत्तिजनक होने को लेकर अब तक 50 हजार लोग यह पिटिशन साइन कर चुके हैं।
Check Also
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !