Breaking News

बिहार :: सुगरवे नदी में अचानक आयी बाढ़, आधे दर्जन गांवों में फैला बाढ़ का पानी

मधुुबनी-अंधराठाढ़ी (रमेश कर्ण) : सुगरवे नदी में अचानक आयी बाढ़ से प्रखंड के कई गांवो में पानी फ़ैलने लगा है । उक्त आशय की जानकारी स्थानीय अंचल अधिकारी विष्णुदेव सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि सुगरवे नदी के किनारे बसे ठठरी थरुआही जलसेन मदनपट्टी मदना भगवतीपुर आदि गांवों में नदी का पानी फ़ैलने लगा है। शनिवार को सुबह से ही नदी में पानी बढ़ने लगा था । दिन में दोपहर के बाद नदी का पानी उछलकर गांव खेत खलिहान में फ़ैल गये हैं। गांव आने जाने के सभी मार्गों पर पानी बहने लगा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी मधुबनी व अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर को दे दी गयी है। इधर कमला नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दोनों तटबंध के किनारे बसे गांवों में लोग रतजग्गा भी करने लगे है। बता दें.कि वर्ष 1987,2004 और 2007 में कमला नदी के पूर्वी तटबंध टुटे थे। सैकड़ों लोगों को बाढ़ के तबाही के कारण अपने घरवार से विस्थापित होना पड़ा था । कमला नदी के तटबंधो पर सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया  है।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *